- Hindi News
- डीसी मॉन्टेसरी स्कूल में 21 दिसंबर और 15 जनवरी को एग्जाम
डीसी मॉन्टेसरी स्कूल में 21 दिसंबर और 15 जनवरी को एग्जाम
स्कॉलरशिप टेस्ट
चंडीगढ़ | डीसीमॉन्टेसरी स्मार्ट स्कूल मनीमाजरा की ओर से कस्तूरी देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन करवाया जाएगा। यह टेस्ट 21 दिसंबर 2014 और 15 जनवरी 2015 को होगा। इसके तहत अच्छा स्कोर हासिल करने वाले मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को 11वीं और 12वीं में फुल स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह टेस्ट वह स्टूडेंट्स दे सकते हैं जो एकेडेमिक ईयर 2014-15 में 10वीं क्लास में पढ़ रहे हैं और अगले साल मार्च में 10वीं के एग्जाम देने वाले हैं।
साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए टेस्ट होंगे और कोई भी स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकता है। यह एग्जाम 100 नंबरों को होगा और 25 मार्क्स के सवाल हर सब्जेक्ट में से पूछे जाएंगे। यह सब्जेक्ट रहेंगे इंग्लिश, मैथ्स, मेंटल एबिलिटी, साइंस या सोशल साइंस। दोनों स्ट्रीम्स में से एक लड़के एक लड़की को स्कॉलरशिप के लिए चुना जाएगा।