- Hindi News
- सभी जेबीटी को मिलेगा प्रमोशन, फिर होगी पोस्टिंग
सभी जेबीटी को मिलेगा प्रमोशन, फिर होगी पोस्टिंग
एजुकेशनडिपार्टमेंटजल्द लगभग 200 जेबीटी को प्रमोशन का तोहफा देगा। डिपार्टमेंट ने 108 जेबीटी को नवंबर में प्रमोशन पहले ही दे दी है। प्रमोशन के बाद जेबीटी से टीजीटी प्रमोट हुए टीचर्स को अभी तक स्टेशन अलॉट नहीं किया गया है। प्रमोट हुए टीचर्स जहां पोस्टिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा फिलहाल पोस्टिंग देने का निर्णय लिया गया है। डीपीआई स्कूल कमलेश कुमार का कहना है कि लगभग 200 जेबीटी को टीजीटी प्रमोट करने के बाद ही सभी प्रमोट हुए टीजीटी को पोस्टिंग दी जाएगी। फिलहाल टीचर्स को उसी स्कूल में उन्हें स्टेट्स दे दिया गया है। कम टीचर्स को पोस्टिंग दी जाएगी ताकि वह पहले से जिस स्कूल में पोस्टेड है वहीं पर हायर क्लासेज को पढ़ाते रहें।
गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट डॉक्टर विनोद शर्मा का कहना है कि यूनियन की मांग है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट को स्कूलों में लेक्चरर और प्रिंसिपल की भी जल्द प्रमोशन की जाएं ताकि लंबे समय से खाली पड़ी पोस्ट भी जा सके और प्रमोशन का इंतजार कर रहे टीचर्स को प्रमोशन मिल सके।