- Hindi News
- बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में भी होगा फीस बढ़ोतरी का विरोध
बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में भी होगा फीस बढ़ोतरी का विरोध
पंजाबयूनिवर्सिटीमें यूनिवर्सिटी इनोवेशन क्लस्टर बनने जा रहा है। इस क्लस्टर के लिए बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल से करीब 234 लाख रुपए की रकम मिली है। पीयू इसके लिए पांच करोड़ रुपए की रकम देगी। ये रकम फाउंडेशन ऑफ हायर एजुकेशन फंड के इंट्रेस्ट से दी जाएगी। हर साल एक करोड़ रुपए रिलीज दिए जाएंगे। ये डिसिजन वीरवार को होने जा रही बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में किया जाएगा। पीयू के स्टूडेंट्स इस मीटिंग का विरोध करने वाले हैं। वह कैंपस स्टूडेंट्स के लिए फीस में पांच परसेंट बढ़ौतरी ना किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बढ़ौतरी से पीयू को करीब तीन करोड़ रुपये की सालाना इनकम होनी है। वह सभी मेंबर्स को मैमोरंडम सौंपेंगे।
यूनिवर्सिटी इनोवेशन क्लस्टर को फंड फाउंडेशन ऑफ हायर एजुकेशन फंड के इंट्रेस्ट से दिए जाएंगे। डीन साइंसेज डॉ रुपिंदर तिवारी इसके कोआर्डिनेटर रहेंगे। इसमें यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री की जरूरतों को समझेगी और उनकी जरूरतों के अनुसार प्रोजेक्ट करेगी। स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में पार्टिसिपेट करना पॉसिबल होगा। बी ओएफ में फीस बढ़ाने का मुद्दा भी डिस कस होगा। फीस कमेटी ने सालाना तीन करोड़ रुपये की इनकम के लिए फीसों में पांच परसेंट बढ़ौतरी का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव का विरोध मीटिंग में ही पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयू सीएससी) के प्रेसिडेंट दिव्यांश बुद्धिराजा और सेक्रेटरी अंकुर सहरावत ने किया था। उसके बाद सभी स्टूडेंट संगठनों ने इसका खुल कर विरोध किया। मंगलवार को इसका विरोध करने के तरीके ढूंढने के लिए ओपन डिस्कशन रखा गया। इस ओपन हाउस में पास हुए प्रस्ताव भी बी ओएफ मेंबर्स को मैमोरंडम के रूप में सौंपे जाएंगे।
बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में होने वाली डिसिजन में सिक्योरिटी स्टाफ की लंबे समय से की जा रही मांग को भी मान लिया गया है। यूनिवर्सिटी के सभी गेट पर सिक्योरिटी स्टाफ के लिए वॉशरूम बनाए जाएंगे। सात गेटों पर वॉशरूम बनाने पर करीब 13 लाख रुपए की रकम खर्च होगी। जब से यूनिवर्सिटी बनी है, सिक्योरिटी स्टाफ को ये सुविधा नहीं मिल पाई है। ये सुविधा कैंपस के रेसीडेंशियल एरिया में बने गेट वाले स्टाफ को भी मिलेगी।