- Hindi News
- इंक्रेडिबल रॉबिनहुड ने गरीबों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाया
इंक्रेडिबल रॉबिनहुड ने गरीबों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाया
सेंटजॉन्सहाई स्कूल सेक्टर-26 में चार दिवसीय एनुअल हाउस शो के दूसरे दिन वीरवार को ब्रदर ओकीफ हाउस के स्टूडेंट्स ने परफाॅर्मेंस दी। भगवान की प्रार्थना के साथ प्रोग्राम शुरू हुआ। व्हाइट गाउंस डालकर जब भगवान की प्रार्थना हुई तो उसमें सूफी गीत की झलक भी देखने को मिली। स्टूडेंट्स ने इंक्रेडिबल रॉबिन हुड प्ले पेश किया। यह रॉबिन हुड इंक्रेडिबल इसलिए रहा क्योंकि यह अमीरों से पैसे लेकर गरीबों में बांटता नहीं था बल्कि गरीबों को मोटिवेट करता था कि वह अपने हितों के लिए लड़ें और उनके हितों को लेकर उनके साथ रहता था।
गोल्डनएरा भी दिखा: शोके दौरान चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी एएस चीमा चीफ गेस्ट थे। कार्यक्रम की खासियत रही बॉलीवुड के गोल्डन एरा में आई एक्टर अशोक कुमार की फिल्म के गाने। यह शो 6वीं से 10वीं क्लासेज के स्टूडेंट्स के लिए था। ऐसे में इन स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी शो को देखने के लिए आए हुए थे।
शिक्षितबहु पर प्ले: इसकेबाद शिक्षित बहू के विषय पर हुए प्ले में स्टूडेंट्स ने बताया कि एक महिला अगर पढ़ी लिखी हो तो वह कितनी दिक्कतों से खुद को बचा सकती है। प्ले में बताया गया कि लड़का-लड़की एक समान है और लड़कियों को भी एजुकेशन लेने का हक है।
एनुअल शो में ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनकर स्टूडेंट्स ने अशोक कुमार की फिल्म के गीत पर जब डांस किया तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रतिनव ईश्वर शैली
सेंट जॉन्स का एनुअल शो चाहे ऑनर की थीम पर रहा हो, लेकिन स्कूल के कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ स्कूल बल्कि देश के लिए भी ऑनर यानी गर्व का काम किया है। स्कूल में 9वीं के स्टूडेंट प्रतिनव ईश्वर शैली ने चाइल्ड राइट्स, पॉवर्टी और नाइन इज माइन कैंपेन के तहत हजारों लोगों को जागरूक किया ही साथ ही यूनाइटेड नेशंस और यूनेस्को ने भी उनके हौंसले हिम्मत का लोहा माना। प्रतिनव ने बताया कि क्रिश्चन ब्रदर्स की ओर से हुए दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें चुना गया था। वहां पर उन्होंने माइम पेश की और बिना बोले यह दर्शाया कि अगर बचपन में बच्चे के पेरेंट्स गुजर जाएं तो वह कितनी मुश्किलों से निकलता है और चाइल्ड राइट्स की कैसे खुलेआम धज्जियां उड़ती हैं। प्रतिनव ने कहा कि यूएन अौर यूनेस्को के ऑफिशियल्स ने माइम को स्पेशल एप्रिसिएशन दी थी। इस दौरान उन्होंने साइन लैंग्वेज में नेशनल एंथम को