टैगोर थिएटर में \"चरणदास चोर\'
चंडीगढ़ | न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर 18 के प्ले चरणदास चोर का आयोजन टैगोर थिएटर में हुआ। 9वीं से 12वीं के 75 स्टूडेंट्स ने इस प्ले को पेश किया। इस दौरान इंस्टीट्यूशन, धर्म, राज्य और क्लास के दोहरे मापदंडों के बारे में बताया गया। पूरा ऑडिटोरियम पेरेंट्स से भरा हुआ था और सभी ने स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस को सराहा। स्कूल प्रिंसिपल आरडी सिंह ने थिएटर से स्टूडेंट्स की पर्सनेलिटी डेवलप होती है और कोई भी चीज उन्हें देर तक याद रहती है।