डॉक्टर का मोबाइल चोरी, केस दर्ज किया
डॉक्टर का मोबाइल चोरी, केस दर्ज किया
चंडीगढ़| सेक्टर-47की रहने वाली डॉक्टर लीजा गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले में सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय वह सेक्टर 22 मार्केट में काम के लिए गई हुई थी। इस दौरान फोन उनके कोर्ट की जेब में था जब किसी ने चोरी कर लिया। घटना का पता लगने पर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी