पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में सुबह फड़ी वालों का हंगामा, दोपहर बाद कमेटी को अंडरटेकिंग दे फिर लगाई फडि़यां

मंडी में सुबह फड़ी वालों का हंगामा, दोपहर बाद कमेटी को अंडरटेकिंग दे फिर लगाई फडि़यां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जीमंडी सेक्टर-26 में बुधवार सुबह इन्क्रोचर्स ने हड़ताल कर दी। मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता और बैठने के लिए जगह नहीं देता तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे इन्क्राेचर्स ने खुद मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी किशाेरी लाल को अंडरटेकिग दी कि वह वे रोड़ पर फड़ियां नहीं लगाएंगे और रोड़ को हमेशा साफ रखेंगे। अंडरटेकिंग के बाद हड़ताल खत्म की और शैड के नीचे और आढ़तियों के शैड की तरफ फड़ियां लगा ली गईं। वहीं मार्केट कमेटी ने सिक्योरिटी बंदोबस्त को लेकर एक लेटर सीनियर ऑफिसर्स को भेजकर कहा है कि कमेटी के स्टाफ की सिक्योरिटी के लिए इंतजाम किए जाएं।

हर हाल में कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा। गवर्नमेंट लैंड और सड़कों पर किसी भी रेहड़ी-फड़ी वाले को बैठने नहीं दिया जाएगा। इन लोगों ने खुद भी अंडरटेकिंग दे दी है। हम रेगुलर ड्राइव भी जारी रखेंगे ताकि मंडी को साफ सुथरा और इन्क्रोचमेंट मुक्त रख सके। इसके लिए कोशिश की जा रही है।

-किशोरीलाल, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी, यूटी चंडीगढ़

सुबह करीब 4 बजे फड़ी वालों ने यहां हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद मंडी में एक भी फड़ी वाला नहीं बैठा। सुबह करीब 6 बजे मार्केट कमेटी का कुछ स्टाफ ऑफिस पहुंचा, लेकिन फड़ी वालों की हड़ताल के चलते बिना सिक्योरिटी बंदोबस्त के कोई भी कमेटी ऑफिस से बाहर नहीं निकल सका। पुलिस कर्मियों के आने के बाद ही स्टाफ बाहर निकल सका।

सुबह हालातों के देखते हुए मार्केट कमेटी के गेट की बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस तैनात कर दी गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। फड़ी वालों की कमेटी ऑफिस के घेराव की घोषणा के चलते ये इंतजाम किए गए।

सेक्टर-28 में गुरविंदर सिंह सुबह करीब 8.30 बजे मंडी में सब्जी लेने पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला तो लौट आए। उन्होने बताया कि हंगामे के कारण वे वापस गए। उनके अलावा और भी लोग थे, जाे वापस अा गए।

सब्जी मंडी सेक्टर-26 में रेहड़ी-फड़ी वालों ने प्रोटेस्ट किया।

मार्केट कमेटी के गेट पर पुलिस तैनात थी।

मंडी में करीब 950 फड़ी वाले फड़ी लगाते हैं। कमेटी ने यहां फड़ी लगाने वाले लोगों का रिकॉर्ड मांगा था जो कि कमेटी को सौंपा गया है। इस रिकॉर्ड में फड़ी वाले का नाम और टेंपरेरी और परमानेंट रेजिडेंट एड्