पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटको के होटल्स की ऑनलाइन करें बुकिंग

सिटको के होटल्स की ऑनलाइन करें बुकिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटको की एमडी कविता ने सिंह होटल माउंटव्यू में वेबसाइट लॉन्च की। (कविताइनसेट में)

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

चंडीगढ़इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) ने बुधवार को अपनी नई वेबसाइट लाॅन्च की। सिटको की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता सिंह ने बुधवार को सेक्टर-10 के होटल माउंट व्यू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस वेबसाइट को लांच किया है। www.citcochandigarh.gov.in के नाम से इस वेबसाइट के जरिए लोग सिर्फ सिटको के होटलों के रूम रेंट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, बल्कि बुकिंग भी करवा सकेंगे। सिटको की तरफ से होटल माउंटव्यू और होटल शिवालिक व्यू में कई चेंजेज भी किए गए हैं, जिनके बारे में पुरानी वेबसाइट में जानकारी नहीं थी। वेबसाइट को लाॅन्च करते हुए सिटको एमडी कविता सिंह ने कहा कि वेबसाइट के जरिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों को दी जाएगी साथ ही ऑनलाइन बुकिंग का भी ऑप्शन लोगों के पास रहेगा जो सिर्फ यहां से बल्कि विदेशों से भी चंडीगढ़ में सिटको के होटलों के बारे में जानकारी भी ले सकेंगे, रूम रेंट के बारे में जानकारी मिलेगी साथ ही बुकिंग भी करवा सकते हैं।