- Hindi News
- जीएमसीएच केे सिक्योरिटी स्टाफ ने काम छोड़कर किया प्रदर्शन
जीएमसीएच केे सिक्योरिटी स्टाफ ने काम छोड़कर किया प्रदर्शन
गवर्नमेंटमेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 32 में 300 से ज्यादा सिक्योरिटी स्टाफ ने बुधवार को काम का बहिष्कार करके हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया।
सिक्योरिटी स्टाफ दो साल से काॅन्ट्रैक्टर द्वारा सर्दी की वर्दी और नेशनल होली डे की सैलरी दिए जाने का विरोध कर रहे थे। ये कर्मचारी लंबे समय से सिक्योरिटी एजेंसी के काॅन्ट्रैक्टर द्वारा लेबर लॉ को लागू करने का भी विरोध कर रहे थे। जीएमसीएच के सिक्योरिटी इंचार्ज को भी इस बारे में कई बार शिकायतें दिए जाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो सिक्योरिटी स्टाफ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जीएमसीएच के बाहर हुए इस प्रदर्शन में जीएमसीएच सिक्योरिटी स्टाफ यूनियन के प्रेजिडेंट अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी काॅन्ट्रैक्ट खत्म होने का बहाना बनाकर सर्दियों की वर्दी नहीं दी गई। इस साल दोबारा सर्दी की वर्दी मांगी तो वही पुराना बहाना बनाकर वर्दी अभी तक नहीं दी गई।
सिक्योरिटी स्टाफ के 300 से ज्यादा कर्मचारी दिन रात यहां काम करते हैं। लेकिन स्टाफ को वर्दी भी नही दी जा रही। अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि काॅन्ट्रैक्टर ने इस बार 2 अक्टूबर के नेशनल होली डे की भी सैलरी नहीं दी है। सिक्योरिटी स्टाफ के काम रोकने के बाद काॅन्ट्रैक्टर भी वहां आया गया। दोनों पक्ष जीएमसीएच के सिक्योरिटी इंचार्ज सीएस गौतम के पास पहुंचे।