- Hindi News
- सरकारी अस्पताल के पास ग्राउंड में शादियां, मरीजों को दिक्कत
सरकारी अस्पताल के पास ग्राउंड में शादियां, मरीजों को दिक्कत
मनीमाजरा|मनीमाजरा केसरकारी अस्पताल में 150 से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिनमें कुछ गंभीर भी हैं। नियमानुसार अस्पताल के आसपास किसी भी तरह के फंक्शन की मंजूरी नहीं दी जाती, क्योंकि वहां पर डीजे लगता है और शोर भी होता है, इससे मरीज परेशान होते हैं। इसके बावजूद चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा मनीमाजरा में इस नियम की उल्लंघना की जा रही है। अस्पताल के बिल्कुल करीब खाली जगह पड़ी हुई है। यहां पर रोजाना शादी या अन्य तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं। इन समारोहों में डीजे भी लगाए जाते हंै। इनकी तेज आवाज अस्पताल के दायरे में भी पहुंचती है जो मरीजों को परेशान करती है।
दिनभरपरेशान होते रहे मरीज: बुधवारको यहां अस्पताल के साथ पार्क में शादी का एक फंक्शन था। इसमें भी डीजे लगा हुआ था। अस्पताल में भर्ती मरीज इससे परेशान होते रहे। प्रशांत ने बताया कि उसकी मां यहां अस्पताल में एडमिट है। उनके सिर में काफी दर्द है।
अस्पताल में शांतिपूर्ण एन्वायर्नमेंट की जरूरत होती है, लेकिन यहां पार्क में रोजाना कोई कोई फंक्शन होता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। इस मामले की जानकारी डायरेक्टर हेल्थ को भी दी जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया जाएगा।
-डॉ.अरुण बंसल, एसएमओइंचार्ज, सरकारी अस्पताल