6000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा क्लर्क
चंडीगढ़|हरियाणा राज्यचौकसी ब्यूरो ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़ कार्यालय के क्लर्क भगवान को रोहतक के सांपला निवासी मोहम्मद इजाद अरसाद से सैंपल पास करने के एवज में 6000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार प्रताप सिंह सैनी की उपस्थिति में चौकसी ब्यूरो करनाल इकाई के निरीक्षक सतप्रकाश की अध्यक्षता में गठित पार्टी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।