पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा मुखी की गवाह पेश करने की मांग पर फैसला सुरक्षित

डेरा मुखी की गवाह पेश करने की मांग पर फैसला सुरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | सिरसास्थित डेरा सच्चा सौदा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह की हत्या और दुष्कर्म मामले में अपने पक्ष में गवाहों को पेश करने की मांग पर बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। डेरा मुखी ने पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसमें उनकी इस मांग को दरकिनार कर दिया गया था। डेरा मुखी का कहना है कि वे खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने पक्ष में कुछ लोगों की गवाही करवाना चाहते हैं लेकिन सीबीआई कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी और मांग को खारिज कर दिया। सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि इन गवाहों के बयान कराने से मामले की सुनवाई में देरी होगी।