- Hindi News
- चंदूमाजरा ने लोकसभा में उठाया विशेष आर्थिक पैकेज का मुद्दा
चंदूमाजरा ने लोकसभा में उठाया विशेष आर्थिक पैकेज का मुद्दा
श्रीआनंदपुरसाहिब से सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने वीरवार को लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग उठाई। चंदूमाजरा ने कहा, पंजाब में एग्रीकल्चर सेक्टर की गति धीमी हो गई है। इसलिए औद्योगिकीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा, पंजाब की विकास दर आज जिस बिंदू पर आकर रुक गई है उसे वहां से आगे ले जाने के लिए यह जरूरी है कि पंजाब को विशेष कर रियायतों वाला पैकेज दिया जाए।
चंदूमाजरा ने कहा, कांग्रेस ने जिस तरह से पंजाब में आतंकवाद को प्रमोट किया उससे भी राज्य की इंडस्ट्री को चोट पहुंची है। लेकिन, पंजाब को कोई राहत देने की बजाए सरकार ने पड़ोसी राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर को कर रियायतें दे दीं। इसलिए पंजाब में नए उद्योग लगवाना मुश्किल हो गया है। अकाली सांसद ने कहा कि सरहदी सूबा होने और आतंकवाद द्वारा पाकिस्तान की ओर से देश पर थोपी जंग के कारण पंजाब हर तरह से पहाड़ी राज्यों की तरह कर रियायतें लेने का हकदार है।