पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी धालीवाल ने हाईकोर्ट का फैसला लेने से किया मना

चीफ सेक्रेटरी के ओएसडी धालीवाल ने हाईकोर्ट का फैसला लेने से किया मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|पंजाब केचीफ सेक्रेटरी के आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) एसएस धालीवाल ने पंजाब में वार्डबंदी को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला स्वीकार करने से इंकार कर दिया। पंजाब सरकार के वकील ने बुधवार को यह दलील पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दी। जस्टिस राजन गुप्ता ने कहा, वे मामले की अगली सुनवाई पर विचार करेंगे कि धालीवाल के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए या नहीं। कोर्ट ने धालीवाल को पेश होने के भी निर्देश दिए हैं। जस्टिस गुप्ता ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह देखा जा रहा है कि हाईकोर्ट के फैसलों को हल्के में लिया जा रहा है।