पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुडलैंड लाया है टेक्नो सीरीज जैकेट्स

वुडलैंड लाया है टेक्नो सीरीज जैकेट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ वुडलैंडने हालही में जैकेट्स की एक्सक्लूसिव टेक्नो सीरीज लॉन्च की है। यह सीरीज स्टाइलिश तो है ही साथ के साथ कन्फर्टेबल भी है। सबसे अहम बात यह कि इसे इंडियन वैदर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। देश में कहीं पर खुश्क ठंड पड़ती है तो कहीं कोहरे वाली ठंड आैर कुछ जगहों पर बर्फबारी रहती है। खुश्क, गीली आैर बर्फीली ठंड लिए तीन तरह की जैकेट्स बनाई गई हैं। इन्फ्रा लाइट, हीट लॉक और स्टॉर्म ब्रेकर। ये रैड, येलो, पिंक आैर पर्पल कलर में उपलब्ध है।

winter jackets

वुडलैंड कस्टमर को बेस्ट प्रोडक्ट देने के लिए यूनीक आैर इनोवेटिव आइडियाज पर काम करता है। इसलिए अब हम नई टेक्नो सीरीज़ लाए हैं। यह जैकेट्स हर प्रकार की सर्दी में कारगर हैं।

हरकीरतसिंह, मैनेजिंगडायरेक्टर, वुडलैंड



स्टॉर्मब्रेकर

स्टॉर्मब्रेकर टेक्नीक से बनी यह जैकेट विंड प्रूफ, वाटर रेजिस्टेंस, ब्रेथएबल आैर कोल्ड रेजिस्टेंस है। जो हर तरह की सर्दी से बचाव करती है। इसे मल्टी लेयर वुवन फैब्रिक से बनाया गया है।



हीटलॉक

यहजैकेट ड्राई विंटर के लिए है। यह बॉडी की हीट को लॉक करके रखती है। यह फॉयल आैर फ्लीस टेक्नोलॉजी से बनी है। फोइल बॉडी टेम्प्रेचर को बूस्ट करने में मदद करता है आैर फ्लीस बाहरी हवा को रोकने में मदद करते हैं।



इन्फ्रालाइट

इन्फ्रालाइट टेक्नीक से बनी जैकेट में सॉफ्ट माइक्रो फाइबर इस्तेमाल किया गया है। यह लाइट वेट है। सर्दी से बचाव के साथ-साथ यह बॉडी को वॉर्म रखने में काफी मदद करती है। यह जैकेट वैट विंटर के लिए है आैर वॉटर प्रूफ भी है।