- Hindi News
- आईएएस अफसर की बीवी ने ऑफिस में घुसकर पीए को पीटा
आईएएस अफसर की बीवी ने ऑफिस में घुसकर पीए को पीटा
एकआईएएस अफसर की बीवी को जाने ऐसा क्या लगा कि बुधवार सुबह ऑफिस शुरू होते ही वह अपने पति के दफ्तर पहुंच गईं और कमरे में घुसते ही अफसर की पीए को थप्पड़ जड़ दिए। अब थप्पड़ जड़ने वाली अफसर की बीवी थी, तो पीए की क्या मजाल जो विरोध करती। बस वह चिल्लाती रही और उसकी पिटाई देखने के लिए ऑफिस के कई कर्मचारी इकट्ठे हो गए। मारपीट के बाद भी अफसर की बीवी वापस नहीं गई, उल्टा पीए ही अपना दफ्तर छोड़कर चली गई। कुछ देर तक पीए को वापस आता देख, अफसर की बीवी भी चली गई। उनके शौहर तो पहले से ही शहर से बाहर गए हुए हैं। हालांकि इस ऑफिस का कोई भी कर्मचारी इस घटना के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं। इससे पहले भी एक-दो बार ऑफिसर की बीवी यहां चुकी है, लेकिन तब शायद पीए का वक्त अच्छा था कि वह अपनी कुर्सी पर नहीं मिली। हालांकि पीए मैडम इसे मात्र अफवाह बता रही हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन ब्यूरोक्रेसी में दिन भर इस पर चर्चा होती रही। सीनियर अफसर इस मामले की रिपोर्ट दिल्ली भेजने जा रहे हैं।
ब्यूरोक्रेसी में चर्चा, लेकिन किसी ने नहीं दी कोई भी शिकायत