पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला से ठंडी चंडीगढ़ की रात, पारा 5.2 डिग्री पर टिका

धर्मशाला से ठंडी चंडीगढ़ की रात, पारा 5.2 डिग्री पर टिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंडने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार से दिन में भी सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं हैं। वहीं, बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पहाड़ों से तुलना की जाए तो मंगलवार की रात धर्मशाला से भी ठंडी रही। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री था, जबकि धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार एक-दो रोज में सुबह और शाम के वक्त कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। 13 और 14 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बादल छाएंगे और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी। हालांकि तापमान में यह गिरावट ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। फिलहाल धूप खिलने से दिन में ठंड का असर ज्यादा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सर्दी का सीजन ज्यादा तकलीफ देने वाला साबित नहीं होगा।

धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया