अंतिम संस्कार से पीछे हटी सरकार
चंडीगढ़| नूरमहलस्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार को लेकर अब पंजाब सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है। सरकार ने एकल जज के फैसले में क्लेरीफिकेशन मांगते हुए कहा कि अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संस्थान को दे दी जाए। सरकार ने कहा कि यह मामला धर्म और आस्था से जुड़ा है। ऐसे में कानून व्यवस्था को इन आदेशों का पालन करने में परेशानी सकती है। महाराज के संस्कार का हक संस्थान को ही दिया जाना चाहिए।
आशुतोष कंट्रोवर्सी