पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर के जायके लेकर आया अमृतसर एक्सप्रेस

अमृतसर के जायके लेकर आया अमृतसर एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसरीकुलचा, अमृतसरी नान, अमृतसरी गीला कुलचा, मीठी लस्सी आैर गुड़ का हलवा। यह कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें सुनते ही मुंह में पानी जाता है। इसलिए जब भी कोई अमृतसर जाता है, तो वहां के ढाबों पर मिलने वाली इन ट्रेडिशनल लजीज़ डिशेज़ को जरूर चखता है। लेकिन अब इन्हें चखने के लिए अमृतसर जाने की जरूरत नहीं क्योंकि शहर में अगले 10 दिन तक यह जायके आपको यहीं पर मिल जाएंगे। एलांते मॉल स्थित अमृतसर एक्सप्रेस में फूड फेस्टिवल \\\"अंबरसरी तड़का\\\' शुरू हुआ है। अमृतसर एक्सप्रेस के ओनर रितेश पुरी बताते हैं कि फूड लवर्स के पास यहां ऑरिजनल अमृतसरी पकवानों को चखने का मौका है। इन पकवानों को अमृतसरी से आए शेफ चमन लाल तैयार कर रहे हैं। इस फेस्ट में वेजीटेरियन और नॉन-वेजीटेरियन दोनों तरह के पकवान तैयार कराए हैं। शेफ चमन लाल अमृतसर के मशहूर केसर के ढाबे में काम कर चुके हैं। अपने खाने की खासियत के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल किए जा रहे मसाले अमृतसर से ही तैयार करके लाए गए हैं। इन डिशेज में कोई आर्टिफिशियल कलर नहीं होता। इन्हें हेल्थ कॉन्शियस लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

वेज डिशेज की रेंज: ~140 से 180

नॉन-वेजडिशेज की रेंज: ~230से 280

{गीला कुलचा यहां चनों के साथ सर्व किया जा रहा है। इसमें चना, चटनी, पुदीने की चटनी, प्याज, टमाटर, अचार को रोज अमृतसर से ताजा मंगाए जा रहे कुलचों में भरकर परोसा जाएगा।

{शहर के लोगों को पहली बार लच्छियां परोसी जा रही हैं। यह तो पूड़ी होती है और ही परांठा। पर इसे तवे पर पकाया जाता है।

{कुक्कड़ करी है कोलेस्ट्रोल फ्री। सबसे पहले कुक्कड़ को तंदूर में पकाया जाता है। इससे चिकन हार्ट निकल जाता है और चिकन में कोई ऑयल नहीं रहता। इसके बाद इसे ग्रेवी में पकाया जाता है। यह खाने में लाइट होता है।

यह है खासियत

सोया चांप टिक्का आैर बोटी कबाब खास

वेजीटेरियन स्टार्टर में सोया चांप टिक्का और सोया चांप बटर मसाला जबकि नॉन वेजीटेरियन स्टार्टर में बोटी कबाब, तंदूरी कुक्कड़ और फिश अमृतसरी टिक्का खास है। इसी तरह वेजीटेरियन मेन्यू में पिट्ठी पूरी विद चना, दाल अमृतसरी, चीज नान विद ग्रेवी और चना अमृतसरी खास है। ऐसे नॉन वेजीटेरियन मेन्यू में कीमा कलेजी, कीमा नान, स्पेशल अमृतसरी कुक्कड़ विद ग्रेवी का लुत्फ लिया जा सकता है।

food fest