आर्ट ऑफ स्टोरी टेलिंग पर लिट फेस्ट
\\\"आर्टऑफ स्टोरी टेलिंग थीम\\\' पर पंचकूला लिट्रेचर फेस्ट का आगाज़ 20 दिसंबर से होने जा रहा है। इसे \\\"गेट बुक्ड\\\' नाम दिया गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट के लिए देशभर से 40 साहित्यकार जुट रहे हैं। कुछ एजुकेशनिस्ट और आन्त्रप्रिन्योर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस बार बच्चों के लिए खास सेशंस भी रखे गए हैं। फेस्ट का हिस्सा बनने वाले स्कूली बच्चे हैश राइट, हैश वॉयस और हैश आर्ट कॉम्पीटिशन में भी पार्टिसिपेट करेंगे। बच्चों को राइटिंग टिप्स तो दिए ही जाएंगे और आर्ट ऑफ स्टोरी टेलिंग भी सिखाया जाएगा। बुधवार को प्रेस क्लब में यह जानकारी ऑर्गनाइजर्स राधिका पनिक्कर और रीकृत सेरई ने दी। राधिका ने बताया कि यह फेस्ट सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 पंचकूला में होगा। दोनों ऑर्गनाइजर सिटी बेस्ड पब्लिशर आैर राइटर हैं।
फेस्टमें होगा तीन किताबों का विमोचन: फेस्टमें तीन लेखक अपनी किताबों का विमोचन भी करेंगे। इनमें विश ढांढिया का \\\"भिंडी बाजार\\\', साद बिन जंग की \\\"मेटाबैक डोन\\\', संदीप नागरेकर की \\\"यू आर पैशन टू माय लाइफ\\\' शामिल हैं।
एजुकेशनिस्टऔर आन्त्रप्रिन्योर के लिए स्पेशल सेशन: एजुकेशनिस्टऔर आन्त्रप्रिन्योर भी फेस्ट के दूसरे दिन स्पेशल सेशन में हिस्सा लेंगे। इस सेशन में लोकल एजुकेशनिस्ट और ऑन्त्रप्रिन्योर अपनी सक्सेस स्टोरी पर बात करेंगे।
फेस्ट में इकट्ठी हुई किताबों को किया जाएगा डोनेट
ज्यादातरलिट्रेचर फेस्ट में किताबों को बेचने के लिए स्टॉल लगे दिखाई देते हैं, लेकिन पंचकूला लिट्रेचर फेस्टिवल में बुक्स डोनेशन के लिए स्पेशल बॉक्स बनाया जाएगा। इस कैंपेन को पहले ही ट्राईसिटी में कई जगहों पर प्रोमोट किया जा चुका है। इसका मकसद गरीब बच्चों को बुक्स इक्ट्ठा करना है। फेस्ट में इकट्ठी हुई किताबों को डोनेट किया जाएगा।
ये लोग ले रहे हैं हिस्सा
फेस्ट में शामिल होने वाले अन्य लेखक और एजुकेशनिस्ट
कुलदीपयादव, रमेश मेनन, फाहद सामर, नंदिता बोस, अनुराग अनंग, पलाश कृष्ण मेहरोत्रा, राकेश गोधवानी, सुदीप सेन, अरुनावा सिन्हा, प्रकाश के रे, राधाकृष्णन पिल्लई, राधिका धारीवाल, सुदीप नागरकर, नोवोनील चक्रवर्ती, विवेक अत्रे, निरुपमा दत्ता आैर सविता भट्टी।
क्रिस्टोफर सी डॉयल
गुड़गांवमें रहने वाले क्रिस्टोफर का फेवरिट टॉपिक महाभारत है। इनकी महाभारत पर आधारित दो किताबें \\\"द महाभारत क्वेस्ट\\\' और \\\"द महाभ