तवे और तंदूर के जायके चखें यहां पर
होटलमाउंटव्यू के विंटेज बार में बुधवार को ‘तवा एंड तंदूर\\\' फूड फेस्टिवल शुरू हुआ। यह फेस्ट 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें तवा आैर तंदूर पर बने 20 वेज आैर नॉनवेज जायके परोसे जाएंगे, जो बुफे के तौर पर अवेलेबल होंगे। होटल के शेफ नितिन कुमार आैर अनूप कुमार ने मिलकर फेस्ट के लिए मेन्यू तैयार किया है।
फेस्ट में परोसे जाने वाले स्नैक्स की खासियत पर शेफ नितिन ने बताया, ‘यह स्नैक्स से जुड़ा फूड फेस्ट है। आमतौर पर मिलने वाली वेज और नॉनवेज तंदूरी आइटम्स में पनीर चिकन ही रहता है। तंदूरी जायकों में टेस्ट के साथ-साथ लोगों को वैरायटी भी मिले, इसलिए सोया को लेकर कई स्नैक्स तैयार किए गए हैं। इनमें सोया कीमा मसाला आैर गोल मिर्च सोया चांप खास है। इन्हें लजीज बनाने के लिए तंदूर की बजाए तवे पर तैयार किया गया है। नॉनवेज में तंदूरी बटेर, कबाब, मटन आैर पॉम्फ्रेट बनाया गया है। इन्हें पंजाबी जायकों से मिक्स एंड मैच करते हुए आकर्षक नाम दिए गए हैं।’ इस मौके पर सिटको की एमडी कविता सिंह मौजूद रहीं।
लाइव काउंटर के साथ बैंड परफॉर्मेंस भी होगी
सिटको की एमडी कविता सिंह \\\"तवा एंड तंदूर\\\' फूड फेस्ट की अनाउंमेंट करने पहुंची। इस मौके पर होटल के शेफ उन्हें कुछ खास जायके सर्व किए। कविता ने बताया कि फेस्ट में मिलने वाली डिशेज़ टेस्ट में तो बेहतर हैं ही आैर किफायती भी हैं। होटल के टैरेस में तवे और तंदूर का लाइव काउंटर लगेगा। जहां गेस्ट के सामने डिश को बनाई जाएगी। फूड के साथ विंटेज बार में म्यूजिक भी रहेगा। लाइव बैंड भी परफॉर्म करेगा।
food fest
जायकों में खास
{तवा पर बनने वाली आइटम्स में सोया कीमा मसाला, कबाब-ए-फिग्स, नदरू कबाब है। नॉनवेज में पैन फ्राइड अमृतसरी मच्छी और गिलौटी कबाब है।
{तंदूर पर बनने वाली आइटम्स में गोल मिर्च के मलाई सोया चांप, तंदूरी गुलिस्तान, तंदूरी बटेर, चिकन कुल्फी कबाब, रंग-रंगीली छमिया, मटन टका-टक और मूंग मच्छी कबाब है।
{डिजर्ट में गुलकंद वाले गुलाब जामुन, हॉट-चॉकलेट वालनेट ब्राउनी विद आइस्क्रीम है।
{तवे और तंदूर की यह सभी डिशेज कंपोजिट मेन्यू में हैं। वेज और नॉनवेज ऑप्शन की कीमत 1000 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है।