पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4सी के 28वें फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर रेणुका जॉर्ज की तीन फिल्में दिखाई जाएंगी।

4सी के 28वें फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर रेणुका जॉर्ज की तीन फिल्में दिखाई जाएंगी।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़क्रिएटिव सिनेमा सर्कल(4 सी) इस महीने अपना 28वां फिल्म फेस्टिवल ऑर्गनाइज कर रहा है। एक दिन का यह फेस्ट 14 दिसंबर को होना है। इसमें फिल्ममेकर रेणुका जॉर्ज की क्लासिकल डांस, पेंटिग और संगीत पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। आर्ट और डांस के शौकीन इस फेस्ट के दौरान रेणुका से रूबरू भी हाे सकते हैं। यह फेस्टिवल संगीत नाटक अकादमी, चंडीगढ़ के सहयोग से हो रहा है।

फिल्मों के नाम \\\"कथकली \\\', \\\"डागरवाणी\\\' और \\\"उस्ताद असद अली खान\\\' हैं। फिल्म कथकली आधारित है केरल की कथकली डांस ट्रेनिंग स्कूल पर। \\\"डागरवाणी\\\' फिल्म आधारित है ध्रुपद गायक एन जहीरुद्दीन डागर और एफ वासिफुद्दीन डागर की जिंदगी पर। वहीं आखिरी फिल्म \\\"उस्ताद असद अली खान\\\' आधारित है रुद्रा वीणा वादक असद अली खान की जिंदगी और उनके संगीत पर।

यह फेस्टिवल 13 दिसंबर शाम 4 बजे से गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड ऑडिटोरियम में शुरू होगा। इस फेस्टिवल में एंट्री फ्री रखी गई है।

film fest

इस शनिवार देखिए संगीत और नृत्य पर फिल्में