4 फ्लेवर्स में गोर्मे बटर रेंज लॉन्च
ब्रेकफास्टसीरियल्ज़ आैर वैल्यू एडेड डेरी प्रोडक्ट्स बनाने वाला ब्रैंड मुरगिन्स अब गोर्मे बटर रेंज लाया है। इस बटर रेंज कंपनी ने चंडीगढ़ और लुधियाना में इंट्रोड्यूस किया है। इसकी खासियत यह है कि इसका टेस्ट बिल्कुल घर में भैंस के दूध से निकाले जाने वाले बटर जैसा है। बुधवार को होटल शिवालिक व्यू में मुरगिन्स के सीईओ दीप्तांशु खेमका ने इस बटर रेंज को लॉन्च किया। दीप्तांशु बोले, ‘चंडीगढ़ और पंजाब के लोग हेल्दी फूड खाने के शौकीन हैं। यहां के लोग प्योर दूध से बने प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं। उन्हीं के टेस्ट को ध्यान में रखकर इस बटर रेंज को तैयार किया गया है। इसका स्वाद घर के मक्खन जैसा है। फैट से भरपूर इस रेंज को फ्रैश नैचुरल इंग्रीडिएंट्स के साथ 4 फ्लेवर्स में तैयार किया है। कंपनी का खुद का मिल्क प्लांट हैं। इसे बनाने के लिए भैंस का फ्रैश दूध प्रयोग में ला रहे हैं।’
िदप्तांशु खेमका, सीईओ, मुरगिन्स
यह हैं अॉप्शंस
ये है अन्य प्रोडक्ट्स
चंडीगढ़ में मुरगिन्स की गोर्मेबटरऔर हेल्दी ब्रेकफास्ट रेंज जैसे कॉर्न फ्लेक्स अन्य लगभग 17 स्टोर्स पर उपलब्ध है। बिग बाजार में भी ये प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। मुरगिन्स के अन्य प्रोडक्ट्स में विटामिन डी एनरिच दही, प्रो-बायोटिक फ्रूट योगर्ट रेंज, श्रीखंड, पनीर, फ्लेवर्ड लस्सी, बटर मिल्क शामिल है। ये फिलहाल दिल्ली और एनसीआर में उपलब्ध हैं।
{गार्लिक एंड हर्ब्स
{ क्युमिन एंड कोरिएंडर
{ क्रेक्ड पिपर एंड क्युमिन
{ कोरिएंडर एंड चिली बटर
कीमत:125ग्राम बटर पैकिंग का प्राइज 125 रुपए है।
butter launch