पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तरनतारन में अकाली भाजपा अलग अलग लड़ रहे चुनाव

तरनतारन में अकाली-भाजपा अलग-अलग लड़ रहे चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके चार कैबिनेट मंत्रियों और चार सीपीएस ने निगम और काउंसिल चुनावों में अकाली नेताओं के साथ मिलकर कैंपेनिंग करने का फैसला कर लिया है। पहले सीटों को लेकर दोनों दलों में काफी देर तक मनमुटाव चलता रहा। अब जोशी के भाई पर हमले के बाद दोनों दलों के नेताओं और वर्कर्स में फिर खटास बढ़ गई है। भाजपा नेताओं ने अकाली नेताओं से मिलकर चुनाव प्रचार करने का फैसला ले लिया है। उधर, सीएम प्रकाश सिंह बादल चाहे जोशी के भाई पर हुए हमले के मामले को ठंडा करने की कोशिशें कर रहे हैं, मामला ठंडा नहीं हो पा रहा है। इस फूट का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही। जोशी ने कहा है कि गठजोड़ सिर्फ नाम का रह गया है। इन चुनावों में भाजपा वर्कर अकालियों से मिलकर प्रचार नहीं करेंगे।

टिकट धांधली का आरोप लगाकर भल्ला ने पार्टी छोड़ी

पठानकोट|पूर्वमिनिस्टर तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी के कैशियर रमण भल्ला ने काॅरपोरेशन तथा कौंसिल चुनावों में गलत टिकट बांटने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया। भल्ला ने प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पर सीधे आरोप लगाया कि वे उनके नेतृत्व में काम नहीं कर सकते। कहा, बाजवा के नेतृत्व में निगम चुनावों की टिकटें बेची जा रही हैं। भल्ला ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व और हाई कमान को भेज दिया है।

गुरुहरसहाय| जंडावाला मोहल्ला में वीरवार को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने कांग्रेस की टिकट पर नगर काउंसिल चुनाव लड़ने वाले आत्मजीत सिंह डेविड और अनीश कुमार निक्कू डिमरो पर हमला कर जख्मी कर दिया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर अकाली-भाजपा पर हमले का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। दोनों युवक कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। जानकारी के अनुसार आत्मजीत आैर अनीश अपनी दुकान पर थे कि दर्जनों की संख्या में आए दबंगों ने उनके साथ पहले गाली-गलौज, फिर मारपीट की। घटना का पता लगते ही हलका विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी जख्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकालियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर में रोष मार्च भी निकाला। चेतावनी दी कि वह हार मानने वाले नहीं हंै।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन