बादल ने केंद्र से मांगे 5187 करोड़ रुपए
{सीएम ने केंद्रीय शहरी मंत्री, मानव विकास मंत्री, रेल मंत्री से की मुलाकात
नेशनलब्यूरो|नई दिल्ली
पंजाबके सीएम प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सूबे के शहरों कस्बों में सड़कों, स्ट्रीट लाईट, पानी सीवर की सुविधा के लिए केंद्र सरकार से 5187 करोड़ रुपए की डिमांड की। कहा, इस पैसे से वह पंजाब के गांवों में विकास करवाएंगे।
सीएम बादल ने कहा, इस धन से वह पंजाब में नागरिक सुविधाए मुहैया कराएंगे। बादल ने नायडू को बताया कि वह इस रकम से 30 कस्बों को वॉटर सप्लाई, 79 कस्बों को सीवरेज और 86 कस्बों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेंगे। इसके अलावा बादल ने लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, न्यू चंडीगढ़, जीकरपुर, डेरा बस्सी, खरड, तरनतारन, मुक्तेश्वर साहिब, जालंधर, बठिंडा और पटियाला को स्मार्ट स्कीम के अंर्तगत लाने की भी मांग रखी। ताकी इन शहरों मंे सुविधाएं बढ़ सके।
वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से की गई मुलाकात में बादल ने अमृतसर में आईआईएम की स्थापना में तेजी लाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा, स्कूल में मिड डे मील की दरों में वृद्धि की जानी चाहिए। बादल ने वीरवार को ही रेल मंत्री सुरेश प्रभू स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बादल ने रेल मंत्री से दिल्ली, चंडीगढ़-अमृतसर हाई स्पीड रेल नेटवर्क को बेहतर करने की मांग की है।
सिख कत्लेआम पर एसआईटी गठन का स्वागत : हरसिमरत
चंडीगढ़.केन्द्रीयफूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने केन्द्र सरकार की तरफ से 1984 की सिख कत्लेआम की जांच के लिए गठित की गई विशेष जांच टीम का स्वागत किया है। हरसिमरत ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा तुरंत जारी करने की अपील की। हरसिमरत ने बताया, 1991 में जैन अग्रवाल कमेटी की सिफारिश पर सज्जन कुमार के खिलाफ एफआईआर 67/87 दर्ज हुई थी। लेकिन, पुलिस ने कांग्रेस के दबाव में उन्हें क्लीन चिट दे दी। अन्य के खिलाफ 1995 में चालान पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की तरफ से चार सिखों के कत्ल में सज्जन कुमार के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। इंस्पेक्टर की तस्दीक के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं की गई।
नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलते सीएम बादल।