पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदीप एडिशनल सीईओ, पूनम को बदलने की तैयारी

मंदीप एडिशनल सीईओ, पूनम को बदलने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदीप एडिशनल सीईओ, पूनम को बदलने की तैयारी

चंडीगढ़| एचसीएसअफसर मंदीप कौर को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सीईओ का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मंदीप कौर के पास हाउसिंग बोर्ड के सेक्रेटरी का पदभार है। सीईओ की पोस्ट पहले आईएएस अफसर प्रेरणा पुरी के पास थी। प्रेरणा पुरी का प्रशासन से तबादला हो चुका है। उनकी नियुक्ति केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में हुई है। वहीं, प्रशासन ने डीसी मोहम्मद शाईन की पीए पूनम मलिक को दूसरे डिपार्टमेंट में भेजने की तैयारी कर ली है। उन्हें एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड में सीनियर असिस्टेंट के तौर पर ट्रांसफर करने के लिए फाइल मूव की गई है। एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड में सीनियर असिस्टेंट की पोस्ट खाली पड़ी है। हालांकि इस बारे में डीसी मोहम्मद शाईन ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। पूनम मलिक ने भी इस बारे में जानकारी होने की बात कही है।