पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 72 विधायकों के सीएम को लेटर; हादसों पर हो विशेष बहस

72 विधायकों के सीएम को लेटर; हादसों पर हो विशेष बहस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रप्रीत सिंह/मनोज ठाकुर|चंडीगढ़

बसबहुत हुआ...! सड़कोंपर अब सांसें नहीं टूटने देंगे...भास्कर के इस संकल्प के साथ पहली बार पंजाब के 72 विधायक जुड़े हैं। एक साथ। सभी ने सीएम प्रकाश सिंह बादल को लेटर लिखे हैं। कहा है-20 दिसंबर के बाद जब भी विधानसभा का शीतसत्र शुरू हो, उसमें पंजाब की सड़कों पर मिटती जिंदगियों को बचाने के लिए कानून बनाने और जो बन चुके हैं उन्हें लागू कराने पर चर्चा की जाए। कुछ ने सुझाव भी दिए हैं। मसलन एन्फोर्समेंट में सख्ती होनी चािहए। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने तो स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल को लेटर भी लिखा है। कहा है-युवा सड़कों पर मर रहे हैं। हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। विधायकों का कहना है कि अब वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इन विधायकों ने लिखे लेटर...शेष पेज 2 पर

{ फुटपाथ-साइकिलट्रैक बनानेपड़ेंगे। सड़कों से एन्क्रोचमेंट खत्म होना चाहिए। इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए।

{ स्कूलोंमें सिलेबस रोडसेफ्टी पर होना चाहिए। एजुकेशन डिपार्टमेंट को तय समय में योजना बनाने के निर्देश दिए जाने चाहिए।

यह होना चाहिए लॉन्गटर्म प्लान

{रोडइंजीनियरिंग केफाॅल्ट दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी, ब्रिज एंड रोड डेवपलमेंट बोर्ड और एनएचएआई की संयुक्त टीम बननी चाहिए।

सीएम की िचट्‌ठी मिलते ही शामिल करेंगे मसला

एमएलएके लेटर सीएम के पास गए हैं। सीएम हमें भेजते हैं तो निश्चित ही हादसों पर विशेष बहस का एजेंडा बिजनेस में शािमल करेंगे।\\\'\\\'

-मदनमोहन मित्तल, पार्लियामेंट्रीअफेयर्स मिनिस्टर

दावा किया गया है कि इससे मौतों का आंकड़ा 30% कम हो जाएगा।

-त्रिलोचन सिंह अौर इकबाल सिंह

-विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, नेशनल एससी बीसी कमीशन के मेंबर डॉ. राजकुमार वेरका, केवल ढिल्लों और मोहम्मद सदीक

{विशेष बहस तभी, जब बेहद जरूरी कारण हो| प्रावधानये है कि जब प्रदेश में ऐसे हालात बन जाएं जिन पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत हो, उसी स्थिति में विशेष बहस कराई जाती है।

{िबजनेस कमेटी तय करती है बहस का समय|सीएम मामलाबिजनेस कमेटी को भेज देते हैं। कमेटी तय करती है कि बहस के लिए कितना समय दिया जाए। कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह अटवाल हैं। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, जगमोहन कंग और संसदीय कार्यमंत्री मदनमोहन मित्तल इसके सदस्य हैं।

{ये इसलिए जरूरी, क्योंकि फोकस्ड बातचीत हो