एक आईपीएस और 11 पीपीएस का तबादल
पंजाबसरकारने एक आईपीएस और 11 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। आईपीएस अफसर ध्रुव दाहिया को एएसपी दसूहा लगाया गया है। पीपीएस अफसरों में बलजी सिंह को डीएसपी फाजिल्का, वीर चंद को डीएसपी इन्वेस्टीगेशन फाजिल्का, बलविंदर सिंह को डीएसपी एनआरआई मोहाली, अश्वनी कुमार को डीएसपी तीसरी बटालियन लुधियाना लगाया है। सुखविंदर सिंह को डीएसपी चौथ आईआरबी कपूरथला, जुगराज सिंह को डीएसपी इन्वेस्टीगेशन अमृतसर रूरल, जसबीर सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर तरनतारन, गुरमेल कौर डीएसपी सातवीं आईआरबी कपूरथला, हरिंदरपाल सिंह डीएसपी 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर, जगविंदर सिंह डीएसपी इन्वेस्टीगेशन होशियारपुर, राज बलविंदर सिंह डीएसपी खरड़ बने हैं।