पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूबसूरत त्वचा आपको बनाती है कॉन्फिडेंट

खूबसूरत त्वचा आपको बनाती है कॉन्फिडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटलपार्क प्लाजा में गोदरेज के फेस वॉश प्रोडक्ट्स लॉन्च पर एक पैनल डिस्कशन रखा गया। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ, सुनील कटारिया इस डिस्कशन में मॉडरेटर थे। पैनल डिस्कशन \\\"जेन्विन, नॉन मेड-अप लुक वर्सेस आर्टिफिशयल ब्यूटी\\\' पर था। इसका हिस्सा बनीं एक्टर दीपिका सिंह, फैशन स्टाइलिस्ट निराली मेहता और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. तृप्ति राठौर। कटारिया ने बताया कि एसी नीलसन के सर्वे में सामने आया है कि नई जेनरेशन कॉन्फिडेंट है, वह जो है, वही रहना चाहती है। वह नेचुरल प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करना चाहती हैं।

फेस वॉश और इनकी कीमत

मेकअप अंदरूनी खूबसूरती मार देता है- दीपिका सिंह

बिना मेकअप खूबसूरत दिखे स्किन- डाॅ. तृप्ति राठौर

{केसर और फ्लोरल एक्सट्रेक्ट्स से तैयार गोदरेज नंबर वन नेचर वाइट फेयरनेस फेस वॉश।

{नीम और ऑरेंज पील एक्सट्रेक्ट्स से तैयार गोदरेज नंबर वन नेचर क्लियर पिंपल कंट्रोल फेसवॉश।

{50 ग्राम फेस वॉश ट्यूब की कीमत 35 रुपए और 15 ग्राम सैशे की कीमत 10 रुपए है।

‘मुझे मेकअप पसंद नहीं है। टीवी एक्टर बनने से पहले मुझे लिपस्टिक भी लगानी नहीं आती थी। मैं लकी हूं कि मुझे किरदार भी आईपीएस ऑफिसर का मिला। इसमें ज्यादा मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ी। ज्यादा मेकअप से इंसान की अंदरूनी ब्यूटी मर जाती है। देखने वाले मेकअप पर ध्यान देते हैं जिससे अंदरूनी खूबसूरती नजरअंदाज हो जाती है। आजकल वैसे भी सिंपल और कॉन्फिडेंट रहने का ट्रेंड है। फेसबुक पर भी हम बिना मेकअप वाली सेल्फी ही अपलोड करते हंै।

निराली, सुनील कटारिया, दीपिका सिंह और डॉ. तृप्ति राठौर। फोटो: भास्कर

‘मेरे पास आने वाले 70 प्रतिशत पेशेंट्स चाहते हैं कि उनकी स्किन बिना किसी मेकअप के खूबसूरत दिखे। इंडियन स्किन की बात करें तो एक्ने और पिंपल्स आम हैं। जिनकी स्किन पर यह होते हैं, उन्हें देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी इंटर्नल हेल्थ ठीक नहीं है। जिनकी स्किन ग्लो करती है, उन्हें देखकर उनके खान-पान का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्किन को साफ और स्वस्थ रखने लिए नेचुरल हर्ब्स से बने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के अलावा फल और सब्जियों के सेवन करना चाहिए।

बिना मेकअप खूबसूरत और नेचुरल दिखना चाहती हैं सेलिब्रिटीज: निराली

निरालीके मुताबिक, ‘नेचुरल ब्यूटी को ही इन दिनों तवज्जो दी जा रही है। खूबसूरत त्वचा पर्सनेलि