पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर से लौट आया है एशियाड सर्कस

फिर से लौट आया है एशियाड सर्कस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसे सेक्टर-34 के एग्जिबीशन ग्राउंड में चार युवतियां मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए नजर आएंगी। यह दौड़ मैदान में नहीं, बल्कि मौत के कुएं में होगी। रशियन डांसर्स का बैलेंस डांस भी देखने लायक होगा। एेसे ही कुल 32 करतब देखने को मिलेंगे एशियाड सर्कस में। यह जानकारी सर्कस के मैनेजर सुनील गोयल ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि एशियाड सर्कस 14 जनवरी तक जारी रहेगा। एशियाड का पांचवीं बार शहर में आना हुआ है। इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह देश में यूपी, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और चंडीगढ़ में चलता रहा है।

शहर में एशियाड सर्कस पहले भी चुका है। एंटरटेनमेंट के लिहाज से इस बार आकर्षण क्या रहेगा? सुनील का जवाब था, ‘इस बार सब कुछ नए ढंग से होगा। कुल 32 एक्ट होंगे। इनमें जिमनास्टिक, हवाई झूला, डॉग्स, पैरेट और एलिफेंट्स की परफॉर्मेंस खास रहेगी। सर्कस के बहाने रशियन डांसर्स शहर आए हैं। उनकी परफॉर्मेंस भी देखने लायक होगी।

एशियाड सर्कस में

{तीन शो होंगे। दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे और 7 बजे।

{महीनेभर तक आर्टिस्ट करीब 32 एक्ट परफॉर्म करेंगे।

{एंट्री टिकट 70 से 300 रुपये के बीच रखी गई है।

ये सब करेगा अट्रेक्ट

{मौत के कुएं में चार लड़कियों का मोटरसाइकिल एक्ट।

{ऑडियंस के पसंद मुताबिक हाथी का कार्ड्स उठाना।

{ऑस्ट्रेलियन तोते का मनोरंजक आइटम्स पेश करना।

-डॉग्स का छाता उठाना और हाथी का बैलेंसिंग एक्ट।

सर्कस में तीन छोटे एक बड़े जोकर का तालमेल देखने लायक होगा। मुकेश, बच्चू सिंह, चरण सिंह और मुन्ना जोकर बनेंगे। मुकेश पिछले 35 साल से जोकर बन रहे हैं। बताते हैं, ‘हम भी आम लोगों जैसे ही हैं। बड़ों से लेकर बच्चों को अपनी अटपटी हरकतों से हंसाते हैं। इसलिए उन्हीं की तरह एक्ट करते हैं। हम कोई स्क्रिप्ट नहीं बनाते और ही रिहर्सल करते हैं। सब कुछ लाइव रहता है।’

रशियन डांसर्स की पहली परफॉर्मेंस

यूक्रेनके एलेग्जेंडर अपनी फैमिली के साथ इस सर्कस में एक्ट के लिए आए हैं। एलेग्जेंडर बताते हैं, ‘सर्कस हमारे लिए जॉब नहीं जिंदगी है। जब 6 साल का था, तभी से सर्कस में सीखने लगा। एनाकोंडा डांस परफॉर्म करता हूं। इसी परफॉर्मेंस के लिए दूसरी बार इंडिया आना हुआ है। मेरी वाइफ बच्चे भी इस सर्कस में परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वाइफ विक्टोरिया रिंग डांस पेश करेंगी। बेटी करीना एक्रोबैटिक्स स