- Hindi News
- विजेता को मिलेगा घई प्रोडक्शन में लीड रोल
विजेता को मिलेगा घई प्रोडक्शन में लीड रोल
घईप्रोडक्शन हाउस अपने बैनर तले एक मूवी बनाने जा रहा है, इसकेे लिए नए चेहरों की तलाश है। इसी सिलसिले में घई प्रोडक्शन ग्लैमरस नॉर्थ-14 ब्यूटी पेजेंट करवा रहा है। वीरवार को सेक्टर-34` के होटल ऑरबिट में इसके तहत ऑडिशन लिए गए। इसमें 20 लड़कियों ने पार्टीसिपेट किया। चंडीगढ़ से पहले शिमला, सोलन, लुधियाना और जालंधर में ऑडिशंस हो चुके हैं। अब तक 80 कंटेस्टेंट्स इनमें पार्टीसिपेट कर चुकी हैं। ज्यूरी मेंबर्स में बॉबी घई, डॉ. रंजीत शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, एच.के शर्मा, नारी निकेतन की डायरेक्टर दीप्ति शर्मा, सुरेंद्र सिंह आैर एचआर शर्मा हैं। बॉबी घई ने बताया, ‘अभी तक हमने फाइनल कंटेस्टेंट्स को शॉर्ट लिस्ट नहीं किया है। वैसे भी यही सबसे मुश्किल काम है। क्योंकि हर किसी में कोई कोई टैलेंट जरूर है। यह कॉन्टेस्ट सेक्टर-34 के होटल ऑरबिट के जीएम कॉर्पोरेट एचआर शर्मा और परमजीत स्टेट्स के प्रोप. सुरेंद्र सिंह के साथ सहयोग से करवाया जा रहा है। मोटिव छुपे हुए टैलेंट को प्लेटफार्म देना है।
ग्रैंड फिनाले में होंगे ये राउंड
जनवरी के दूसरे वीक में होगा ग्रैंड फिनाले
सोलन,शिमला, जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ के ऑडिशंस पूरे हो चुके हैं। अब जनवरी के दूसरे वीक में चंडीगढ़ में ग्रैंड फिनाले होगा। जहां मिस ग्लैमरस नॉर्थ-14 चुनी जाएगी। फर्स्ट रनरअप को घई प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म में लीड रोल करने का मौका मिलेगा। सेंकेंड रनरअप को डायमंड रिंग और थर्ड रनरअप को 11 हजार रुपए का कैश वाउचर दिया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले के दौरान कंटेस्टेंट्स को ट्रेडिशनल, वेस्टर्न, फॉर्मल और क्वेश्चन-आंसर राउंड में पार्टीसिपेट करना होगा। जिसके आधार पर फाइनलिस्ट्स चुने जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट फेस ऑफ ईयर टाइटल और सबटाइटल मिस फोटोजेनिक, मिस बेस्ट पर्सनेलिटी, मिस टैलेंटेड और मिस बेस्ट हेयर एंड स्किन ने दिए जाएंगे।
beauty pageant