पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा! तो ये पक्षी इतनी दूर से उड़कर आए हैं

अच्छा! तो ये पक्षी इतनी दूर से उड़कर आए हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वक्तसुबह के 10 बजे थे। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर के 200 बच्चे आज स्कूल से दूर एक अलग तरह की क्लास के लिए जुटे थे। यह क्लास लेक के रेग्युलेटरी एंड पर थी। इस क्लास में ‘माइग्रेटरी बर्ड्स’ के बारे में बताया जाना था आैर इस क्लास को लेने एक्सपर्ट बर्ड वॉचर रंजीत लाल पहुंचे थे। लेक के किनारे बैठे बर्ड \\\"कोर्मोरेंट\\\' को देखकर एक स्टूडेंट ने पहला सवाल पूछा, ‘यह पक्षी अपने पंख क्यों फड़फड़ा रहा है, यह पानी में डुबकी क्यों लगा रहा है? जवाब मिला \\\"कोर्मोरेंट\\\' के पंख वाटर प्रूफ नहीं होते। पानी में तैरने की वजह से यह गीले होकर भारी हो जाते हैं। इन्हें सुखाने के लिए \\\"कोर्मोरेंट\\\' ये अपने परों को ऐसे फड़फड़ाता है। अगर यह ऐसा नहीं करेगा तो डूब जाएगा। रंजीत ने बताया कि कोर्मोरेंट का मुख्य आहार मछलियां होती है, जिस वजह से ये पानी के अंदर डुबकी लगाकर काफी देर तक मछली को ढूंढते और पकड़ते हैं। आगे चलकर बच्चों को \\\"किंगफिशर\\\' नजर आता है। थोड़ा आैर आगे बढ़कर रंजीत बच्चों को ग्रे हेरन पक्षी दिखाते हैं आैर बताते हैं कि ये ग्रे रंग के होते हैं इसलिए इन्हें ग्रे हेरन कहा जाता है। क्योंकि ये छोटी मछलियां खाते हैं, इसलिए ये लेक के किनारे रहते हैं। बच्चों के सवाल आैर रंजीत लाल के जवाब इस बर्ड वॉचिंग क्लास को इंट्रस्टिंग बनाए रखते हैं।

माइग्रेटरी बर्ड्स के बारे में बहुत सुना था। आज रंजीत सर ने बहुत अच्छे से इस पर बात की। हालांकि ज्यादा इन्फॉर्मेशन होने की वजह से कुछ कन्फ्यूजन भी है लेकिन इनके बारे में दोबारा पढ़ने पर यह अच्छे से क्लियर होगा।

तनिषा,क्लास7

यह एक अच्छा अनुभव था। बर्ड्स को बाइनोकुलर और स्पॉटिंग स्कोप से देखना काफी मजेदार रहा। रुडी शेल डक्स, कॉमन पोचर्ड और ग्रे लेग गीस काफी खूबसूरत लगे, इनके बारे में रंजीत सर ने बहुत अच्छे से ब्रीफ किया।।

नंदिताशर्मा, क्लास7

बर्ड्स की अपनी एक दुनिया होती है। इनके बारे में जानकर बहुत खुशी हुई। यह एक अच्छा अनुभव था। इस तरह के प्रोग्राम से हम नेचर के काफी करीब होते हैं।

पलाशगुप्ता, क्लास7

आज माइग्रेटरी बर्ड्स को देखकर काफी खुशी हुई। डिस्कवरी चैनल पर इनको देखा था, लेकिन इन्हें पास से देख कर और जानकर काफी खुशी हुई।

अरुणाशर्मा, क्लास7

हमनें कई पक्षी देखें। क्लास रूम के अलावा इस तरह के नॉलेजेबल ट्रिप्स काफी अच्छे होते हैं। बर्ड्स को देखक