भारत में 25% लोग है इंटरनेट साक्षर
भारतीएयरटेल ने वीरवार को \\\"ईच वन, टीच वन डे’ अभियान की शुरूआत की। यह अभियान भारत में इंटरनेट साक्षरता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इसे देश के 1800 से अधिक शहरों में चलाया जाएगा। इसमें एयरटेल नेटवर्क में शामिल 14 लाख रिटेलर्स, 20,000 से अधिक फील्ड एग्जिक्यूटिव और 15,000 एम्पलाई इंटरनेट जागरूकता के समर्थन में शपथ लेंगे। हर एयरटेल यूजर का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को इंटरनेट एम्बेसडर्स के तौर पर काम करना हाेगा। एम्बेसडर्स का काम अपना एक पूरा दिन किसी दूसरे व्यक्ति को इंटरनेट साक्षर बनाने के लिए समर्पित करना होगा।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जेएंडके में एयरटेल के 50 हजार से अधिक प्रतिनिधियों की टीम इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं। भारती एयरटेल के डायरेक्टर (कंज्यूमर बिजनेस), श्रीनिवासन गोपालन कहते हैं, \\\"ऐसा माना जाता है कि वर्ल्ड इंटरनेट कंज्यूमर में भारत तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में 85 परसेंट और चीन में 45 परसेंट लोग इंटरनेट साक्षर हैं। वहीं भारत में इसकी संख्या सिर्फ 25 परसेंट हैं।
campaign