पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल पेंटर्स की पेंटिंग्स कैनवास प्रिंट में यहां मौजूद

इंटरनेशनल पेंटर्स की पेंटिंग्स कैनवास प्रिंट में यहां मौजूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनवासप्रिंट एक ऐसी तकनीक है जिस से किसी भी पेंटिंग को दूसरे कैनवास पर हूबहू प्रिंट किया जाता है। यह प्रिटिंग हर साइज के कैनवास पर अवेलेबल है। जिसकी प्रिंट क्वालिटी इतनी बेहतर की इसमें ब्रश स्ट्रोक्स और कलर्स खिल कर दिखते हैं। ऐसी ही कई पेंटिग्स के साथ वीरवार को शुरू हुआ ओकर आर्ट शो। गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड ऑडिटोरियम में शुरू हुए इस आर्ट शो को ऑर्गनाइज किया सिटी बेस्ड ऑनलाइन आर्ट गैलरी www.ocherart.com की बानी सेखों ने।

बानी ने बताया कि इस आर्ट शो का शहर में यह तीसरा संस्करण है। बानी की ऑनलाइन साइट से यह सभी पेंटिंग्स को खरीदा भी जा सकता है। आर्ट शो में विनसेंट वेन गोक, फिलिप्स फोक्स, क्लॉड मोनेट, पॉल कैजनेन, एंडी वार हॉल, कामिले पिसोरो, एल्फर्ड सिसले, जेएसडब्ल्यू टर्नर और गस्टर क्लिम्ट शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ प्रसिद्ध भारतीय पेंटर के ऑरिजनल वर्क को भी आर्ट शो में शामिल किया गया है। इनमें नवल किशोर, रामा चंद्रा पोकले, मनोज दास और बानी सेखों का नाम शामिल है। यह एग्जिबीशन 14 दिसंबर तक आर्ट गैलरी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। एग्जिबीशन में 21 आर्टिस्ट की कुल 51 पेंटिग्स डिस्पले की गई हैं। इनकी कीमत 6 हजार रुपए से शुरू है।

खरीदसकते हैं किसी भी साइज में: इनपेंटिग्स की खासियत यह है कि इन्हें किसी भी साइज में खरीदा जा सकता है। बानी ने बताया कि एग्जिबीशन में भारतीय पेंटर्स के ऑरिजनल वर्क और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के प्रिंट को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। जहां साइज को लेकर एक स्पेशल ऑप्शन है। इस ऑप्शन पर जाकर कस्टमर अपनी पेंटिंग ऑर्डर कर सकता है। साइज के हिसाब से ही मूल्य तय होता है।

art show