- Hindi News
- तीन दिन पहले सीनियर सिटीजंस होम के खाने में मिलीं थीं नशीली दवा
तीन दिन पहले सीनियर सिटीजंस होम के खाने में मिलीं थीं नशीली दवा
संजीव महाजन | चंडीगढ़ s.mahajan@dbcorp.in
सेक्टर-18मेंबने ड्रग डी एडिक्शन सेंटर से रविवार को 13 ड्रग एडिक्ट्स स्टाफ की आंखों में मिर्च डालकर, उन्हें पीटकर, चाबी लेकर और स्टाफ को कमरे में बंद कर भाग गए। घरवालों ने इसकी वजह सेंटर में एडिक्ट्स की बेवजह पिटाई बताई। यह सेंटर हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत एनजीओ सोसायटी फाॅर प्रोटेक्शन आॅफ यूथ एंड मासेस चला रही है। सेंटर में 28 एडिक्ट्स भर्ती थे, जिसमें से 13 भाग गए हैं। इससे पहले तीन दिन पहले ही सीनियर सिटीजंस होम सेक्टर-15 में खाने में नशीली दवा देने का मसला सामने आया था।
हेल्थ सर्विस से डायरेक्टर एके गगनेजा ने कहा कि हमसे मसला छिपाया जा रहा था। एनजीओ सिर्फ इस सेंटर को चला रही है। जिम्मेदारी हमारी है। पैसा भी हम ही ग्रांट कर रहे हैं। मसला हमसे क्यों छिपाया जा रहा था, इस पर एक्सप्लेनेशन मांगी जाएगी। अलग से फेयर इन्वेस्टीगेशन सुबह मार्क की जाएगी। सेक्टर 19 थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी ने कहा कि हमें अधूरी जानकारी दी गई। मारपीट और आंखों में मिर्च डालने की बात नहीं बताई गई। जांच की जा रही है। सेंटर में इनमेट्स के बयान दर्ज होंगे। ड्रग एडिक्शन सेंटर के इंचार्ज मुकेश ने कहा कि इनमेट्स की पिटाई का आरोप गलत है। हम तो किसी को हाथ भी नहीं लगाते।
घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। बताया गया कि सरकारी प्रेस में बने इस ड्रग डी एडिक्शन सेंटर में इनमेट्स को बड़े हॉल में बंद करके रखा जाता है। रविवार सुबह गार्ड विजय ताला खोलकर बाहर निकला। हालांकि मेन गेट बंद ही था। इसी दौरान चार इनमेट्स एकाएक बाहर निकले और उन्होंने विजय को दबोच लिया। उसकी आंखों मंे मिर्च डाल दी गई। उन्हें रोकने के लिए जो कर्मचारी आगे आया, इनमेट्स ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद विजय की जेब से चाबी निकालकर उन्होंने ताला खोला और उसी को बंद कर भाग लिए। उन चार इनमेट्स के साथ 9 और इनमेट्स भी भाग गए।
देर शाम तक सेंटर के अधिकारी इस मामले को दबाते रहे। भास्कर ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पुलिस और प्रशासन के अफसरों की नाॅलेज में मामला लाया गया। जिसके बाद थाना 19 पुलिस ने मसले में डीडीआर दर्ज कर एडिक्ट्स की तलाश शुरू हो गई है। जबकि हेल्थ विभाग ने इस पूरे मसले की इंक्वायरी शुरू कर दी है।
डीएडिक्शन सेंटर से 13 इनमेट्स आंखों में मिर्च झोंककर भागे
सरकारी सेंटर्स में कुछ