1 लाख का आया खर्च
योगराज शर्मा | चंडीगढ़ yograj.s@dbcorp.in
रॉकगार्डनचंडीगढ़ की पहचान है और इस पहचान को क्रिएट किया है नेकचंद ने। इसलिए 10 किलो का नहीं, बल्कि मैं खुद 90 किलो का केक तैयार कर नेकचंद के बर्थडे पर गिफ्ट करूंगा। यह बात सिंह सन्स बेकर्स सेक्टर-7 पंचकूला के ओनर बॉबी ने उस समय कही जब चंडीगढ़ प्रशासन ने नेकचंद के बर्थडे पर 10 किलो का केक बनाने का ऑर्डर दिया गया।
नेकचंद।
प्रशासन की तरफ से 10 किलो केक बनाने का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन बेकरी ओनर ने खुद ही बिना चार्ज लिए 90 किलो का केक देने के लिए कहा। केक को 7 लेयर में तैयार किया गया है। आज दोपहर 3 बजे बॉबी खुद केक को लेकर रॉक गार्डन पहुंचेंगे। -एमएम सब्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी टू होम
नेकचंद के जीवन से सीख|संसार मेंकोई भी चीज वेस्ट नहीं जाती। मेहनत और आर्ट से कुछ भी शानदार बनाया जा सकता है। रॉक गार्डन इसका एक उदाहरण है।
{मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए इंटेग्रेटेड टर्मिनल के लिए 12 फुट ऊंचा आर्टवर्क तैयार किया
{रॉक नेकचंद फाउंडेशन ने केरल टूरिज्म के साथ पालकाड डिस्ट्रिक्ट में 1993 से 1995 के बीच रॉकगार्डन बनाया
{ये काम किया-रॉक गार्डनके अलावा
40 एकड़ जमीन में बने रॉक गार्डन को बनाने का काम नेकचंद ने वर्ष 1957 में अपने स्पेयर टाइम में चुपचाप तरीके से किया था। नेकचंद डिमॉलिश की गई साइट्स से बेकार पड़ी चीजों को इकट्ठा करते थे और इस सामान से अपने सपनों को आकार देते थे। करीब 18 साल बाद 1975 में इस गार्डन को जब 12 एकड़ जमीन पर वे तैयार कर चुके थे तब गार्डन के बारे में पता चला था।
बॉबी और 11 लोगों का स्टाफ पिछले दो दिनों से इस एग्लैस केक तैयार करने में जुटा है। इसको डेकोरेट करने के लिए बॉबी ने दिल्ली से अपने दोस्त को बुलाया है।
बॉबी नेकचंद के फैन हैं और वे 90 किलो का केक अपनी तरफ से उन्हें गिफ्ट करेंगे। करीब एक लाख रुपए के खर्चे से तैयार किए गए केक को रॉक गार्डन की शक्ल दी गई है।
रविवार को इस केक को बनाने का काम जारी था, यह सोमवार दोपहर तक कम्प्लीट हेागा। -फोटो अनिल ठाकुर
हैप्पी 90th बर्थडे नेकचंद जी!!
प्रशासन ने ऑर्डर किया था 10 किलो, फैन बोला-लीजेंड के लिए मैं खुद दूंगा 90 िकलो का केक
{चंडीगढ़ में रॉक गार्डन का फेज-3 का काम कर रहे हैं
{यहां म्यूजिम और आर्ट गैलरी बनाना चाहते हैं।
{अभी जो कर रहे हैं