टैगोर \"बॉयल्ड बींस ऑन टोस्ट\'
चंडीगढ़. लिलिटदुबे का थिएटर ग्रुप ने \\\"बॉयल्ड बींस ऑन टोस्ट\\\' का मंचन इसी साल शुरू किया। रविवार को टैगोर थिएटर में गिरीश कर्नाड के लिखे इस प्ले को पेश किया गया। इसमें बैंगलुरू के मेट्रोपोलिटन कल्चर में रहने वाले 6 किरदारों की कहानी है। अलग-अलग ज्योग्राफिकल कंडीशन और सोशल सेगमेंट से आए ये किरदार एक छत के नीचे रहते हैं। अमीर घरानों के लोगों के घोड़ों की रेस के शौक में शामिल होने की चाहत बुजुर्ग महिला के किरदार की महत्वाकांक्षा को सामने लाती है। अमीर होने पर अपने आसपास के उन सभी किरदारों को नजरअंदाज करती जाती है, जिन्होंने कभी बुरे वक्त में उस महिला का साथ दिया होता है। इनौकरानी विमला पर अचानक चोरी का शक किया जाता है। ऐसे वक्त में विमला को कहीं से मदद नही मिलती। ये स्थिति मेट्रोपोलिटन कल्चर में दम तोड़ती संवेदनाओं को सामने लाती है। फोटो: रविंदरभाटिया
रातों-रात अमीर बनने की चाहत...