- Hindi News
- शिमला में 17, मंडी में 24 साल का रिकॉर्ड टूटा
शिमला में 17, मंडी में 24 साल का रिकॉर्ड टूटा
शिमला | हिमाचलमें 24 घंटे लगातार बर्फबारी बारिश ने दो दशकों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। शिमला में दिसंबर के महीने में 17 साल बाद 37.3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इससे पहले 1997 में 30.3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। वहीं, मंडी में 24 साल बाद बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा, कुल्लू, सोलंग नाला, लाहौल स्पीति रोहतांग में भी डेढ़ से चार फीट तक बर्फ गिरी। हैवी स्नोफॉल के कारण प्रदेश में 400 से ज्यादा सड़कें बंद होने से ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। जगह-जगह सैकड़ों वाहन, करीब 10 हजार टूरिस्ट स्थानीय लोग फंस गए। प्रशासन ने कुल्लू-मनाली में फंसे करीब 300 लोगों को सुरक्षित निकालकर होटलों में पहुंचा दिया है। रास्तों में गाड़ियां फंसी होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्कत हो रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने से लाहौल स्पीति देश से कट गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर अगले 24 घंटे बर्फबारी और बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर के बाद मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी। बुधवार से कोहरा भी छाने लगेगा।
शिमला 37.3 सेंटीमीटर
खड़ा पत्थर 36 सेंटीमीटर
भुंतर 26.8 सेंटीमीटर
नारकंडा 24 सेंटीमीटर
केलांग 18 सेंटीमीटर
चंडीगढ़ में 24 घंटे में रिकॉर्ड 74.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो ऑलटाइम हाई है। इससे पहले 1982 में 55.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पंचकूला मोहाली में भी दिनभर बारिश हुई। शाम को मोहाली में ओले भी गिरे। तापमान 4 डिग्री तक गिरा है। पंजाब में बारिश के बाद पारा सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में भी तीन डिग्री तक तापमान में कमी आई है। वहीं उचाना में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई।
पहाड़ों की रानी शिमला में बिछी चांदी सी बर्फ -फोटो: सतनाम गिल
वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाली उन तेज हवाओं को कहते हैं, जो वायुमंडल की ऊंची तहों में मैडिटेरेनियन सी और अटलांटिक महासागर से नमी लाती हैं। िफर उसे बारिश और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान नेपाल पर गिरा देती हैं।
चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 74.3 मिमी बारिश
चंडीगढ़ }15 दिसंबर, 2014,
पौष, कृष्ण पक्ष-8, 2071
सोमवार