- Hindi News
- हाई सिक्योरिटी के बीच एमएसजी का शो आज से
हाई सिक्योरिटी के बीच एमएसजी का शो आज से
डेराप्रमुखगुरमीत राम रहीम की फिल्म आज रिलीज होगी। किसी तरह की कोई हिंसा या आतंकी वारदात हो, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। फिल्म के रिलीज होने पर पुलिस ने 7 डीएसपी,14 इंस्पेक्टर्स और 800 जवान चार मॉल की सुरक्षा में तैनात कर दिए हैं।
यूटी पुलिस का ऑपरेशन सेल और सीआईडी विभाग अलग से पुराने आतंकियों और सिख संगठनों पर नजर रखे हुए है। पहले जहां सिर्फ एलांते मॉल और सेंट्रा मॉल में ही फिल्म के कुल 45 शो रोजाना होने थे, वहीं बुधवार रात फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एफआर और पिकाडली मॉल के साथ भी करार कर लिया। 7 दिन की फिल्म की टिकटें भी हाउस फुल हो गई। रोजाना करीब 20 हजार डेरा समर्थक फिल्म शहर में होंगे।
रोक की मांग खारिज
वीरवारसुबह फिल्म पर हरियाणा और चंडीगढ़ में रोक लगाए जाने की मांग को लेकर हरियाणा गुरुद्वारा मैनजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने झींडा की फिल्म पर रोक लगाये जाने की मांग को दोपहर 3 बजे खारिज कर दिया।
सिख संगठन आज नहीं करेंगे प्रदर्शन
एमएसजीमूवी के खिलाफ वीरवार को सेक्टर-34 गुरुद्वारा में सिख संगठनों ने एसएसपी सुखचैन सिंह गिल और डीसी से मुलाकात की और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। एसएसपी ने उन्हें बताया कि रिलीज वे नहीं रोक सकते। सिख संगठनों को इस बात पर उन्होंने मनाया कि फिल्म रिलीज होने दाे, कुछ लोग चुपचाप फिल्म देख लें। कोई आपत्ति हो तो उसके बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
मॉल में कोई पंगा हो, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।