- Hindi News
- चंडीगढ़ की हद तक घुसा तेंदुआ, बॉटेनिकल गार्डन के पास दिखा
चंडीगढ़ की हद तक घुसा तेंदुआ, बॉटेनिकल गार्डन के पास दिखा
अभीतक चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने की खबरें आती रही हैं। लेकिन अब तेंदुआ चंडीगढ़ की हद में दाखिल हो चुका है। खुड्डा लाहौरा के करीब बॉटेनिकल गार्डन के आसपास लोगों ने बुधवार को तेंदुए को देखा है। इसके बाद से वहां के लोग डरे हुए हैं और सावधान भी हो गए हैं। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने वीरवार को सर्च ऑपरेशन के बाद पटियाला की राव में पिंजरा लगा दिया है।
लोगों को अलर्ट जारी किया गया है कि पूरी सावधानी बरतें, अकेले जंगली इलाके में जाएं और अगर दोबारा तेंदुआ दिखाई दे तो फौरन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को खबर करें। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों ने भी इस तेंदुए को देखने की पुष्टि की है।
फॉरेस्ट एरिया की चौकीदारी का काम करने वाले इन इम्प्लॉइज ने कहा कि बुधवार रात को ही उन्होंने भी इस तेंदुए को देखा था। खुड्डा लाहौरा के रहने वाले भूपेंद्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले तेंदुआ खुड्डा लाहौरा गांव में दिखाई दिया था। इसके बाद ये तेंदुआ ही अब कॉलोनी की तरफ गया है।
आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों को मारा | खुड्डालाहौरा के लोगों के मुताबिक पिछले तीन-चार दिनों से करीब आधा दर्जन कुत्तों को तेंदुए ने मारा है। इसमें से दो कुत्ते बुधवार को मारे गए हैं, जबकि तीन कुत्तों को वीरवार को मारा गया।
जनवरी 2015- कुरालीके गांव पपराली में तेंदुआ पकड़ा गया।
पंजों के निशान
चीफवाइल्ड लाइफ वार्डन संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान कई जगह देखे गए हैं। हालांकि बॉटेनिकल गार्डन में जो ताजा पग मार्क हैं वे यहां से बाहर की तरफ को जा रहे हैं। हो सकता है तेंदुआ यहां निकल गया हो। एहतियात के तौर पर पिंजरा लगा दिया गया है। टीम को चौकस रहने के लिए कहा गया है।
कुत्ता समझा, निकला तेंदुआ
बॉटेनिकलगार्डन के बिलकुल साथ हाउस नंबर 262 में रहने वाली सीमा ने तेंदुए को बुधवार सुबह करीब 9 बजे देखा था। सीमा ने कहा- घर के बाहर खड़ी थी, देखा नीचे नाले से चित्तीदार जानवर ऊपर की तरफ चढ़ रहा है। पहले लगा कुत्ता है। जब वो थोड़ा और ऊपर आया तो देखा तेंदुआ था। तेंदुआ तेजी से गार्डन की तरफ भाग गया।
रात 10 बजे लगाया पिंजरा | वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने खुड्डा लाहौरा के साथ लगती पटियाला की राव के बीच में वीरवार रात पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को लालच देने के लिए पिंजरे में बकरे की टांग लटकाई गई है।
{पटियाला की राव में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने लगाया पिंजरा
{अफसरों को रात को भी चेकिंग करने के दिए आदेश
जनवरी 2015- पिंजौरके गांव टिकन में तेंदुए को देखा गया।
अक्टूबर-नवंबर 2014- गांवखटौली, रायपुररानी में दिखा।
6 मार्च 2012- एयरपोर्टके पास के जंगल में दिखा। पकड़ा गया।
29.10.11- पंचकूलासेक्टर-10 में कोठी में घुसा। पकड़ा गया।