- Hindi News
- दे घुमा के... क्योंकि बरकरार रखनी है दुनिया पर बादशाहत
दे घुमा के... क्योंकि बरकरार रखनी है दुनिया पर बादशाहत
{डुमिनीज़ फेवरेट | प्रॉनकोलीवाडा, चिकन हरियाली टिक्का
{क्रिसगेल्स फेवरेट | लैम्बगोलाश, साथ में पोटैटो और ग्रीन पी
{रैनाज़ पुलशॉट- पनीरके साथ जाफरानी पुलाव
{सचिंस स्वीट ड्राइव | रसमलाई
{धोनीज़ सुपर सिक्स| इंडियनस्टाइल में बना चिकन, साथ में पुलाव
चंडीगढ़. क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार धीरे-धीरे ही सही पर चढ़ने जरूर लगा है। इंडिया का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। पूरे देश से साथ ही चंडीगढ़ भी इस महा-मुकाबले की तैयारी में है। शहर के होटल्स में तैयारियां जोरों पर हैं।
होटलजेडब्ल्यू मैरियट मेंट्रिपल व्हिस्की वन लाउंज में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। मैच का लुत्फ उठाने आए दर्शकों के लिए लिक्विड बफे का इंतजाम किया गया है। इसमें पहली बॉल से आखिरी बॉल तक ड्रिंक्स सर्व की जाएंगी। 1500 रुपए प्लस टैक्स चुकाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। होटलमाउंट व्यू मेंडिशेज का नाम क्रिकेट से जोड़कर रखा गया है, जैसे- स्टम्प कबाब और फिश एलबीडब्ल्यू। विंटेज बार और कॉफी हाउस में यह डिशेज परोसी जाएंगी।
एयर इंडिया के कई पास्ट प्रेजेंट क्रिकेटर इंप्लॉइज ये मेन्यू तैयार करने में शामिल रहे। इनमें वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह खास हैं। मेन्यू पहले चंडीगढ़ लाया गया। फिर पटियाला भेजा गया, जहां युवी-भज्जी डॉमेस्टिक मैच खेल रहे थे। दोनों से मंजूरी के बाद इसे दिल्ली भेजा गया। वर्ल्डकप के दौरान यही मेन्यू फ्लाइट में सर्व किया जाएगा।
शहर के पार्क्स में क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं है, लेकिन वर्ल्ड कप के क्रेज में कौन किसे रोक सकता है। सेक्टर-35बी के पार्क में शॉट लगाता एक बच्चा। फोटोअनिल ठाकुर
{होटल्स में बड़ी स्क्रीन पर मैच का मजा {ड्रिंक्स और डिशेज में भी क्रिकेट फ्लेवर