पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का मुख्यमंत्री बादल को 24 घंटे का अल्टीमेटम

भाजपा का मुख्यमंत्री बादल को 24 घंटे का अल्टीमेटम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़/तरनतारन

कैबिनेटमंत्रीके भाई राजा जोशी पर कातिलाना हमले के बाद अकाली दल और बीजेपी में िफर तल्खी बढ़ गई है। वीरवार को पंजाब भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अकालियों की गुंडागर्दी और फायरिंग की वीडियो फुटेज भी दिखाई। मीटिंग में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री को भाजपा की ओर से दो मांगें भेजी गईं और इसे पूरा करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।

कमल शर्मा बोले िक मांगे पूरी हुईं तो शुक्रवार शाम को मीिटंग करके आगे की रणनीित तय की जाएगी। मीटिंग में जोशी ने साफ कहा कि वे ऐसी गुंडागर्दी वाली सरकार का साथ नहीं दे सकते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा सीएम से भी मिलेंगे। कोर कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री, कैबिनेट मंत्री महासचिव शामिल थे।

येमामला : राजाको एसडीएम ऑफिस पर कुछ अकालियों ने पीटा था। उसके ऊपर फायरिंग भी की गई थी।

कार्रवाई पुिलस की...

एसएचओ सिटी सस्पेंड

राजाजोशी पर हुए हमले में थाना सिटी प्रभारी निर्मल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि उनके अन्य सहयोगी मुलाजिमों की जांच भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि एसआईटी की जांच के बाद निर्मल सिंह की लापरवाही पाई गई है।

कवायद भाजपा की...

सांपला आज तरनतारन में

कोरकमेटी ने फैसला लिया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा की अगुआई में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तरुण चुघ और बृजलाल रिणवा शुक्रवार को दौरा कर जायजा लेंगे। दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बीजेपी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

{राजा जोशी की सफाई...

असी केहड़े दुकान ते काले शीशे लाए होए

राजाजोशी ने कहा, ‘असी केहड़े दुकान ते काले शीशे लाए होए ए, जिहड़ी अंदर स्मैक वेचदे हां। हर किसी को पता है कि हमारी दुकान में क्या बिकता है। हम चार भाइयों में से तीन 12 घंटे सिर्फ कपड़ा बेचते हैं। आज भी दुकान स्कूटर से जाते हैं।’

{अकालियों का पलटवार...

कपड़े की दुकान पर स्मैक बेचते हैं जोशी

अकालीनेता भूपिंदर सिंह खेड़ा, मनोज कुमार टिम्मा सहित दर्जनभर शिअद नेताओं ने आरोप लगाया कि जोशी के दुबई में होटल हैं। करोड़ों चुनाव पर लगाए जा रहे हैं। जोशी अपनी कपड़े की दुकान पर स्मैक बेचते हैं। इसकी हाई लेवल पर जांच की जाए।

पुलिस ने अब धाराएं बदलीं

पुलिसने जिन 26 लाेगों के खिलाफ हवाई फायरिंग करने का केस दर्ज किया था। दबाव के चलते अब जान से मारने की कोशिश (307) का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक हवाई फायर 336, धमकाने 506, 148, 149 ही लगाई गई थी। अब इसमें 307 की धारा भी जोड़ दी गई है।

तरनतारन पहुंची एसआईटी | आईजीबार्डर रेंज ईश्वर चंद्र अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में टीम ने एसडीएम दफ्तर में जांच की। टीम ने दफ्तर में मौजूद मुलाजिमों और अफसरों से भी बातचीत की।

1. तरनतारनके एसएसपी मनमोहन शर्मा को सस्पेंड करें अौर एसएचओ निर्मल सिंह को बर्खास्त कर हमले के आरोपियों को तुरंत अरेस्ट करें।

2.निष्पक्षऔर पारदर्शी ढंग से एमसी चुनाव कराने का भरोसा दिया जाए।