पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजीएस कॉलेज ने जीता नेटबॉल खिताब

जीजीएस कॉलेज ने जीता नेटबॉल खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंजीत महेश्वरी ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

खेल में सुधार होने तक नहीं खेलूंगा: वुड्स

वुशू में दिल्ली के खिलाड़ी से भेदभाव का आरोप

कोच पर लगा एक मैच का प्रतिबंध

19 टीमें भिडे़ंगी कॉर्पोरेट ट्रॉफी के लिए

चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज नेटबॉल वुमन चैंपियनशिप में गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पीयू में खेले गए फाइनल मैच में जीजीएस ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-11 को 34-22 से शिकस्त दी। दोनों के बीच मैच उतार चढ़ाव से भरा रहा लेकिन अंत में जीजीएस कॉलेज ने बाजी मार ली। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जीजीएस कॉलेज गिद्डबाहा ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस को 21-13 से हरा दिया। इंटर कॉलेज टेबल टेनिस वुमन बीएड कॉलेज चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज फाजिल्का ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर दिया। दोनों ही टीमों ने जीतने की पुरजोर कोशिश की लेकिन सफलता डीएवी कॉलेज के हाथ लगी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में डीएवी ने गुरू राम दास कॉलेज को 3-0 से जबकि चंडीगढ़ कॉलेज ने देव समाज कॉलेज को 3-0 से हराया था।

14 फरवरी से शुरू होने वाली कॉर्पोरेट स्पोर्ट्स लीग की ट्रॉफी का अनावरण सीआईआई में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मनन वोहरा, गुरकीरत मान, संदीप शर्मा और करनवीर सिंह ने किया। इस टूर्नामेंट में ट्राईसिटी की 19 टीमें िहस्सा ले रही हैं।