पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कत्ल केस से बरी हुए मोटल मालिक को तीन युवकों ने कुल्हाड़ियों से काट डाला

कत्ल केस से बरी हुए मोटल मालिक को तीन युवकों ने कुल्हाड़ियों से काट डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़/नयागांव

खुड्डाअलीशेरऔर नयागांव से सटे रोड पर मंगलवार रात करीब 8 बजे तीन अज्ञात युवकों ने करियाने की दुकान से बाहर निकले मोटर मालिक मक्खन सिंह काे कुल्हाड़ियों से काट दिया। लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर खुड्डा अलीशेर की तरफ भाग गए और आगे जाकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। लहुलुहान मक्खन को पीजीआई पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पहले नयागांव पुलिस पीजीआई पहुंची, पर जब उन्होंने मौका मुआयना किया तो केस चंडीगढ़ का निकला। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने थाना 11 में केस दर्ज कर लिया।

मक्खन सिंह

मक्खन सिंह की हत्या की खबर सुनते ही उनकी प|ी की हालत खराब हो गई। उन्हें उनके पिता ने संभाला।

मक्खन सिंह पर आरोप लगा था कि वर्ष 2010 में उसने गांव खुड्डा अलीशेर के अवतार उर्फ तारा सिंह को अपने घर में देखा और उसका मर्डर कर िदया था। मर्डर का खुलासा होने पर मक्खन को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में केस भी चला था, लेकिन सबूत मिलने के कारण मक्खन इस मर्डर केस से बरी हो गया था। उसके बाद वह रॉयल मनी माेटल चलाने लगा था। पुलिस को आशंका है कि कहीं तारा सिंह के जानकारों ने तो बदला लेने के लिए यह कत्ल नहीं किया। इस पर जांच की जा रही है।

सबूत मिलने पर मर्डर केस से हुआ था बरी