- Hindi News
- नाम कमाना है तो नौकरी करने नहीं नौकरी देने वाले बनो: गिल
नाम कमाना है तो नौकरी करने नहीं नौकरी देने वाले बनो: गिल
अगरजीवनमें सफलता चाहते और अपना नाम अपनी पीढ़ियों के लिए भी यादगार बनाना चाहते तो नौकरी को नहीं, सेल्फ बिजनेस को चुनो। अपना काम करने के लिए आपके पास मौके बहुत हैं। यूआईएचएमटी के स्टूडेंट्स को राय दी आदर्श यूनिवर्सिटी के चांसलर एचएस गिल ने। वह यूआईएचएमटी में शुरू हुए टूरिज्म वीक के तहत हो रही वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपना और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि लवली यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे को किसी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ने एडमिशन नहीं दिया और राय दी कि आप दुकान पर इसे बिठा लो, उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी खड़ी कर दी। अब वह चांसलर है। मैं प्रोफेशनल डॉक्टर था और अब मेरी यूनिवर्सिटी है। अरोमा होटल्स के सीएमडी मनमोहन सिंह कोहली ने स्टूडेंट्स से अपना करियर के सफर साझा किया। प्रोग्राम में डायरेक्टर प्रो. आरके गुप्ता भी मौजूद रहे।
27 सितंबर तक रोजाना होंगे कई प्रोग्राम
अरोमा होटल्स के सीएमडी मनमोहन सिंह ने अपने करियर के अनुभव बताए।