पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदद जरूरी है: जन्नत की खुशहाली के लिए स्टूडेंट्स जुटा रहे फंड

मदद जरूरी है: जन्नत की खुशहाली के लिए स्टूडेंट्स जुटा रहे फंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईहिंदू, है कोई मुस्लिम, सिख क्रिश्चियन..हम सभी पहले इंडियंस हैं। स्कूलों में िसखाई गई ये बातें याद करके पीयू का हर एक स्टूडेंट्स जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करने आगे रहा है। मंगलवार को अखिलभारतीयविद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाया। स्टूडेंट सेंटर पर इसकी शुरुआत दिनेश चौहान और हरमन सिंह गिल ने की। इसकेलिए स्टूडेंट सेंटर और हाॅस्टल्स में कलेक्शन बॉक्सेज लगाए गए हैं। इससे पहले पीयू के डिजास्टर मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने करीब 54 हजार रुपए कश्मीरी बाढ़ पीड़ितों को दान किए हैं।

चंडीगढ़ डीएवीकॉलेज सेक्टर-10 में एनएसएस यूनिट के स्टूडेंट्स की ओर से जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद के लिए एक हजार पानी की बोतलें, बिस्किट्स के पैकेट्स, 460 किलो चावल, 150 किलो दाल और 100 किलो आटा भेजा गया है। एनएसएस यूनिट की ओर से कॉलेज में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीसी जॉशन ने हायर एजुकेशन के डॉयरेक्टर संदीप हंस और यूटी एनएसएस विंग के इंचार्ज बिक्रम राणा को सौंपी।

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कलेक्शन कर रहे हैं।