- Hindi News
- धान की सीधी बुअाई को बढ़ावा दंेगे: सुखबीर
धान की सीधी बुअाई को बढ़ावा दंेगे: सुखबीर
उपमुख्यमंत्रीसुखबीरसिंह बादल ने घोषणा की कि राज्य के सभी ब्लॉकों में अगले साल से धान की सीधी बिजाई को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार नूज़ीवीडू सीड्स से संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करेगी।
शनिवार को हैदराबाद में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने नूज़ीवीडू सीड्स कंपनी के चेयरमैन प्रभाकर राव सहित मैनेजमैंट के अन्य सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया। फैसला लिया कि पंजाब अगले साल राज्य के प्रत्येक ब्लॉक की पांच एकड़ भूमि में कंपनी से संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू करेगी। कहा, इस तकनीक के बढ़िया रिजल्ट सामने आने के बाद पंजाब सरकार किसानों को यह तकनीक अपनाने के लिए उत्साहित करेगी। इससे पहले प्रभाकर राव ने रिवायती प्रक्रिया के मुकाबले धान की सीधी बिजाई संबंधी तुलनात्मक अध्ययन पेश किया। उन्होंने कहा कि सही बीज और कृषि तकनीक प्रयोग कर दोनांे प्रक्रियाओं से एक समान झाड़ प्राप्त किया जा सकता है। निवेश प्रोत्साहन दौरे के अंतिम दिन आज सुखबीर बादल ने जीवीके ग्रुप के चेयरमैन श्री जीवीके रैड्डी से भी मुलाकात की।
चंडीगढ़. केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को चेन्नई के िनकट श्रीसिटी में बने स्पेशल इकनॉमिक जोन का दौरा किया। कहा, फूड प्रोसेसिंग इडस्ट्री में गांवाें की इकॉनॉमी को मजबूत करने की संभावना है। उन्होंने व्यापारिक घरानों को इस व्यवसाय में अधिक से अधिक स्किल डिवलपमेंट सेंटर खोलने की अपील की। ताकि लोगों को उद्योगों के काबिल शिक्षा देकर कृषि आधारित व्यवसायों में रोज़गार के अवसर पैदा किये जा सकें। हरसिमरत ने कैडबरी इंडिया, पैप्सीको, कैलोगज़, इवरटोन टी, कैलीमार्क के उद्योगों के मुखियों से ऐसा ढंग अपनाने की अपील की जिससे कम लागत से उद्योग स्थापित किए जाए।
फूड प्राेसेसिंग इंडस्ट्री से गांवाें को लाभ िमलेगा: हरसिमरत