- Hindi News
- चंडीगढ़. हरियाणाके व्हिसल ब्लोअर आईएएस प्रदीप कासनी की भाजपा के
चंडीगढ़. हरियाणाके व्हिसल ब्लोअर आईएएस प्रदीप कासनी की भाजपा के
चंडीगढ़. हरियाणाके व्हिसल ब्लोअर आईएएस प्रदीप कासनी की भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कासनी की यह मुलाकात शनिवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के पास एक रेस्टोरेंट सागर र| में हुई। हालांकि कासनी का कहना है कि वे रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहीं उन्हें भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मिल गए तो औपचारिकतावश उनकी भी दुआ-सलाम हो गई। इसके अलावा उनकी और किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई। कासनी का कहना है कि वे हाल ही हुए उप चुनाव में उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ऑब्जर्वर थे। इसीलिए चुनाव आयोग में कुछ जरूरी कागजात जमा करवाने दिल्ली गए हुए थे।
मूलकार्यकर्ताओं में रोष, पार्टी में बगावत के सुर
प्रत्याशियोंकी पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में उठा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दूसरी सूची से कार्यकर्ताओं में रोष और बढ़ गया है। इन भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूसरी सूची में बामुश्किल 5 से 7 लोग ही मूल कार्यकर्ता हैं, जबकि अधिकांश टिकट दल-बदलुओं को दिए गए हैं। कालका प्रत्याशी लतिका शर्मा को बाहरी प्रत्याशी बताकर उनका विरोध हो रहा है। यहां के मंडल अध्यक्ष संजीव कौशल, पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र राणा और टिकट के दावेदार वीरेंद्र भाऊ का कहना है कि टिकटों का विरोध तो नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं में मायूसी है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि विरोध स्वरूप रविवार या सोमवार को कई लोग पार्टी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। कैथल सीट से राव सुरेंद्र सिंह को टिकट का एलान होते ही सुरेश गर्ग नौच ने अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक करके नाराजगी जताई।
भाजपा चुनाव प्रभारी से आईएएस कासनी की मुलाकात - v