बादल ही होंगे हमारे स्टार प्रचारक: अभय
इंडियननेशनललोकदल (इनेलो) ने शनिवार को अपने 8 प्रत्याशी और घोषित कर दिए। जबकि महेंद्रगढ़ सीट पर प्रत्याशी बदलते हुए नांगल चौधरी से विधायक राव बहादुर सिंह के बजाय निर्मला तंवर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी अब तक 81 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दो सीटें अंबाला सिटी और कालांवाली उसने सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल के लिए छोड़ी गई हैं। बाकी 7 सीटों पर 23 सितंबर तक प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने की संभावना है। पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला ने मीडिया को बताया कि इनेलो ने अभी तक जिन सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, उनमें बड़ खल, फरीदाबाद, पानीपत शहर, कलानौर, डबवाली, उचाना कलां और लाडवा हैं। इनमें उचाना कलां से पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला, डबवाली से पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चौटाला और लाडवा से शेरसिंह बड़शामी विधायक हैं। जेबीटी भर्ती घोटाले में इन्हें सजा हो चुकी है। हालांकि इनमें पी चौटाला अंतरिम जमानत पर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हरियाणा में इनेलो के प्रचार से रोकने की भाजपा की कोशिशों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बादलों को आज तक कोई रोक पाया है। वे तो आकाश से भी सकते हैं। स्टार प्रचारकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ही उनके बड़े स्टार प्रचारक होंगे, बाकी नेताओं को तो सरकार ने जेल में डाल रखा है।
ये होंगे 8 सीटों के प्रत्याशी: िहसारसे उप महापौर भीम महाजन, हांसी से जिलाध्यक्ष उम्मेद लुहान, रोहतक से राजकुमार शर्मा, महम से सतीश दास, गोहाना से डॉ.के.सी. बांगड़, सोहना से किशोर यादव और पुंडरी से पूर्व विधायक तेजवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उचानाकलां और डबवाली से चौटाला परिवार ही लड़ेंगा: अभयसिंह ने बताया कि अगर कोर्ट से अनुमति मिली तो उचाना कला और डबवाली से ओ.पी. चौटाला और अजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे। किन्हीं कारणों से वे नहीं लड़ पाए तो चौटाला परिवार का कोई सदस्य इन सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
चंडीगढ़ में प्रत्यािशयों की बारे में जानकारी देते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला।