- Hindi News
- केंद्रीय मंत्री शहर में आकर कहेंगे ‘कहो ना प्यार है’
केंद्रीय मंत्री शहर में आकर कहेंगे ‘कहो ना प्यार है’
योगराज शर्मा | चंडीगढ़ yograj.s@dbcorp.in
90के दशक में बतौर गायक देश के लोगों के बीच पहचान बनाने वाले बाबुल सुप्रियो पिछले साल एनडीए की सरकार में सेंट्रल स्टेट मिनिस्टर फॉर सेंट्रल अर्बन डेवलपमेंट, हाउसिंग एंड अर्बन पॉवर्टी एलिवेशन बने हैं। लेकिन रोज फेस्टिवल में लोग सुप्रियो को उनके पुराने अंदाज में गाते-गुनगुनाते सुन सकेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो भले ही मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन इस बार रोज फेस्टिवल की दूसरी शाम 21 फरवरी को लेजर वैली में वह अपने सुरों के साथ शहरवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे। प्रशासन ने 20 से 22 फरवरी तक के रोज फेस्टिवल में म्यूजिकल ईवनिंग के लिए जिन सिंगर्स को फाइनल किया है उनमें एक नाम बाबुल सुप्रियो का भी है।
आवभगतका भी मिल जाएगा मौका : बाबुलसुप्रियों के केंद्रीय मंत्री होने के चलते चंडीगढ़ प्रशासन के अफसरों के पास भी उनके आवभगत का यह खास मौका होगा। स्लम रिहैबिलिटेशन, हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट की मिनिस्ट्री बाबुल सुप्रियो के पास है और चंडीगढ़ के ज्यादातर काम अर्बन डेवलपमेंट से ही जुड़े होते हैं। इससे जुड़े मिनिस्टर के शहर आने के चलते प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
रोज फेस्टिवल में इस बार लोग रोज की 829 वैरायटी देख सकेंगे। 1368 बेड में 34 हजार पौधे इस फेस्टिवल में लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। रोज गार्डन 40 एकड़ जमीन पर फैला है। फेस्टीवल के लिए इस समय तैयारी जोरों पर चल रही है।
कल्चरल इवेंट्स पर खर्चेंगे 20 लाख | फेस्टिवलके दौरान सीनियर सिटीजंस से लेकर बच्चों तक के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किए गए हैं। प्रशासन फेस्टिवल के तीनों दिनों में कल्चरल इवेंट्स पर ही 20 लाख रुपए खर्च करेगा।
रोज फेस्टिवल की शुरुआत इस बार फैशन के जलवे के साथ होगी। 20 फरवरी को रोज फेस्टिवल के पहले दिन फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इस शो में चंडीगढ़ के फैशन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे और साथ ही मुंबई से भी इस इवेंट के लिए कुछ मॉडल्स को बुलाया गया है। फेस्टिवल के दूसरे दिन बाबुल सुप्रियो की म्यूजिकल ईवनिंग आयोजित की जाएगी। 22 को शैरी मान नाइट होगी।
2014 में बने थे वेस्ट बंगाल से सांसद
बाबुलसुप्रियो ने कहो प्यार है, गदर, चोरी-चोरी चुपके और हैलो ब्रदर जैसी मूवीज में गाने गाकर 90 के दशक में लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने देवदास जैसी मूवी में अपनी आवाज देकर अपने चाहनेवालों को खुश किया था। वह मार्च 2014 में राजनीति में उतरे। इन लोकसभा चुनाव में वेस्ट बंगाल के अासनसोल से जीत दर्ज कर पार्लियामेंट में पहुंचे। 9 नवंबर 2014 को वे बतौर यंगेस्ट मिनिस्टर नरेंद्र मोदी गवर्नमेंट में चुने गए।